BJP में शामिल हुई कांग्रेस विधायक की बहन प्रमिला साधौ
BJP में शामिल हुई कांग्रेस विधायक की बहन प्रमिला साधौSudha Choubey - RE

चुनाव से पहले MP कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुई कांग्रेस विधायक की बहन प्रमिला साधौ

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें, कांग्रेस विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

खरगोन, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर सभी राजनितिक पार्टियां इसकी तैयारियों में जुट गई है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें, कांग्रेस विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

बता दें कि, कांग्रेस विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ बीजेपी में शामिल हो गई हैं। प्रमिला साधौ खरगोन कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। प्रमिला साधौ ने आज शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। प्रमिला साधौ के साथ कांग्रेस के आधा दर्जन नेता भी बीजेपी में आए हैं। प्रमिला साधौ खरगोन कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रह चुकी है।

कौन हैं प्रमिला साधौ:

जानकारी के अनुसार, प्रमिला साधौ खरगोन जिला की कांग्रेस अध्यक्ष रह चुकी है। प्रमिला साधौ कांग्रेस के पूर्व विधायक सीताराम साधो के बेटी हैं। सीताराम साधो 1952 से 1982 तक महेश्वर विधानसभा के विधायक रहे हैं। वह कमलनाथ सरकार में मंत्री रहीं विजयलक्ष्मी साधौ की बहन हैं। विजयालक्ष्मी 1985 से अभी तक महेश्वर सीट से विधायक हैं। प्रमिला कांग्रेस की कद्दावर नेता मानी जाती है। हालांकि, प्रमिला ने पार्टी क्यों छोड़ी, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि, कांग्रेस में सम्मान नहीं मिलने पर उन्होंने पार्टी छोड़ी है।

बताते चलें कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को आज खरगोन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रोड शो किया। उनके साथ मुख्यमंत्री व बीजेपी के अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद थे। इसके साथ ही उन्होंने खरगोन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co