ADG प्रज्ञा श्रीवास्तव का बड़ा बयान
ADG प्रज्ञा श्रीवास्तव का बड़ा बयानSocial Media

ADG प्रज्ञा श्रीवास्तव का बड़ा बयान- महिला अपराध में पहले नहीं छठे स्थान पर है मध्यप्रदेश

भोपाल, मध्यप्रदेश : महिला अपराध शाखा की ADG श्रीवास्तव ने बयान देते हुए कहा- NCRB के जारी आंकड़ों पर MP पुलिस का बड़ा दावा है कि, नाबालिग बच्चियों से रेप के 3512 फाइल केस में से 2499 संदिग्ध है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। महिला अपराध शाखा की एडीजी (ADG) प्रज्ञा श्रीवास्तव का बड़ा बयान सामने आया है। ADG प्रज्ञा श्रीवास्तव ने बयान देते हुए कहा कि,एनसीआरबी के जारी आंकड़ों पर MP पुलिस का बड़ा दावा है कि, नाबालिग बच्चियों से रेप के 3512 फाइल केस में से 2499 संदिग्ध है 2200 रेप के मामले परिजनों ने दर्ज कराए है, वहीं 2500 केस में पीड़िता बयान से मुकर गई, पीड़ितों ने कोर्ट में सहमति से संबंध बनाने के बयान दिए वही प्रेम-प्रसंग या घरवालों से नाराज होकर घर छोड़ने के मामले बढ़े है।

एडीजी (ADG) प्रज्ञा श्रीवास्तव का बयान

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रज्ञा श्रीवास्तव ने बयान देते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश महिला अपराध में पहले नहीं छठे स्थान पर है। बीते साल सिर्फ एक फीसदी महिला अपराध बढ़े है। वहीं चालान फाइल करने में देश में दूसरे स्थान पर मध्यप्रदेश है, बीते साल 86 परसेंट केस में चालान हुए है। आगे उन्होने कहा कि, अपराधियों को सजा दिलवाने में गवाह प्रतिरक्षा स्कीम सक्षम होगी, पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर विटनेस प्रोटेक्शन एक्ट लागू होगा।

बता दें कि, बीते दिनों ही एडीजी (ADG) प्रज्ञा श्रीवास्तव ने बयान देते हुए कहा था कि, महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को रोकने का ही ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का उद्देश्य है। इसलिए जिस भी महिला के साथ अत्याचार हो उसे तत्काल मदद पहुंचाई जाए और उसकी सुनवाई हो सके। इधर इस मामले को लेकर महिला सुरक्षा शाखा एडीजी प्रज्ञा श्रीवास्तव चार दिन पहले ही महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा बैठक करने उज्जैन पहुंची थी। यहां उन्होंने अधिकारियों को घरेलू हिंसा, पाक्सो एक्ट, दुष्कर्म, अपहरण जैसे गंभीर अपराधों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्दश दिए थे। इसके अलावा माधवनगर स्थित महिला डेस्क का भी निरीक्षण किया था।

ADG प्रज्ञा श्रीवास्तव
ADG प्रज्ञा श्रीवास्तवSocial Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com