BJP जिलाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर जताई कड़ी आपत्ति
BJP जिलाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर जताई कड़ी आपत्तिSocial Media

BJP जिलाध्यक्ष पचौरी ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर जताई कड़ी आपत्ति, कही ये बात

भोपाल, मध्यप्रदेश। भोपाल भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई कड़ी आपत्ति जताई है, कहा - नियमों के पालन के बाद भी 8 बजे झांकियां और धार्मिक आयोजन बन्द कराने पहुँच रही हैं पुलिस।

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी की राजधानी भोपाल में कई स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजे हैं और मां की प्रतिमाएं विराजित की गई हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर पुलिस सख्ती के मामले सामने आ रहे हैं, पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी (Sumit Pachauri) ने कड़ी आपत्ति जताई है।

धार्मिक आयोजन को लेकर कड़ाई होने पर पचौरी ने जताई आपत्ति :

भोपाल भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने शहर में दुर्गा पंडाल और धार्मिक आयोजन को लेकर कड़ाई होने पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा- नियमों के पालन के बाद भी रात 8 बजे पुलिस झांकियां और धार्मिक आयोजन बंद कराने के लिए पहुंच रही है, हर जगह इस तरीके से कार्रवाई होने की शिकायतें मिल रही हैं, यह गलत है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने किया ट्वीट

सोशल मीडिया के जरिए भोपाल भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने अपनी नाराजगी जताई है, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने ट्वीट कर कहा- भोपाल में हिंदू समाज के पावन त्यौहार बेहद गरिमामय और संयमित तरीके से कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाए जा रहे हैं, लेकिन मुझे भोपाल के हर क्षेत्र से फोन पर जानकारी मिल रही है कि पुलिस-प्रशासन 8 बजे झांकियां एवम् अन्य धार्मिक आयोजन बंद करवा रहा है।

BJP जिलाध्यक्ष पचौरी ने बताया कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद समेत कई स्थानों से शिकायतें मिल रही हैं कि रात 8 बजे से पुलिस हूटर बजाते हुए आयोजन बंद कराने का कहती है। जब सरकार ने रात 10 बजे तक छूट दे रखी है तो यह सख्ती क्यों की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष पचौरी ने प्रशासन से पूछा बड़ा सवाल और कहा- "क्या सिर्फ हिन्दू धर्म के त्यौहारों पर ही होगी सारी सख्ती"

ये भी पढ़ें

आपको बताते चलें कि प्रदेश सरकार के फैसले के बाद गृह विभाग ने नवरात्रि-दशहरे को लेकर नई गाइडलाइन जारी की थी, इसमें गरबा स्थल व पंडालों में रात 10 बजे तक डीजे, बैंड या ढोल बजाने की अनुमति है। वहीं, दशहरे पर रामलीला का मंचन भी किया जा सकेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co