रोजगार उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
रोजगार उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्षSocial Media

रोजगार के लिए भाजपा सरकार कई अभिनव प्रयास कर रही है- वीडी शर्मा

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रोजगार उत्सव के शुभारंभ में कहा कि भाजपा सरकार की पहल युवाओं के हौसलों को पंख लगाने जैसा बड़ा कदम है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' के अंर्तगत आयोजित रोजगार उत्सव के शुभारंभ में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे इस बात का गर्व है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के युवाओं को रोज़गार के लिए भाजपा सरकार द्वारा कई अभिनव प्रयास किये जा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में युवा, किसान, गरीब, मज़दूर, महिलाओं, बुज़ुर्गों, बेटियों समेत हर वर्ग के लिए संवेदनशील व्यवस्था की है। लोगों के कल्याण के लिए कई अभिनव काम भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे हैं। चाहे केन्द्र में पीएम नरेंद्र मोदी का नेतृत्व हो या सीएम शिवराज सिंह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार हो। हर वर्ग के लिए भाजपा सरकार द्वारा जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार की पहल युवाओं के हौसलों को पंख लगाने जैसा बड़ा कदम है।

शिवराज सरकार में कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश सदियों पुराना है पर हमारी एक नयी पीढ़ी निकल रही है। जो यंग पीढ़ी है जो पाॅपुलेशन में 40 प्रतिशत है। इस पीढ़ी के लिए हम क्या कर सकते हैं। सम्मानिय पीएम ने आव्हान किया एक आत्मनिर्भर भारत हो जाए।

रोजगार मंत्री सिंधिया ने कहा कि इस आत्मनिर्भर भारत पर हमारा टारगेट है। हमारी वह 40 प्रतिशत युवा पीढ़ी है, जिसे हम रोजगार दिलवा सकते हैं। पहला प्रदेश जो इस आह्वान को एक्सेप्ट करने वाला है वह हमारा मध्यप्रदेश है।

रोजगार उत्सव कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर नियोजकों का सम्मान किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co