BJP Gave Tickets To 17 Scindia Supporting MLA
BJP Gave Tickets To 17 Scindia Supporting MLARE-Bhopal

भाजपा को सिंधिया के 17 विधायकों पर भरोसा, फिर दिया विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट

BJP Gave Tickets To 17 Scindia Supporting MLA : सिंधिया समर्थक विधायकों में से मंत्री रहे ओपीएस भदौरिया को भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। वहीं डबरा उपचुनाव मे हारी इमरती देवी को फिर से टिकट मिला है।

हाइलाइट्स :

  • रणवीर सिंह जाटव की जगह लाल सिंह आर्य लड़ेंगे विधानसभा चुनाव ।

  • ओपीएस भदौरिया की जगह राकेश शुक्ला को मेहगाव सीट से मिला टिकट।

  • दिमनी से गिरिराज दंडोतिया की जगह नरेन्द्र सिंह तोमर को मिला टिकट।

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सिंधिया समर्थक 22 विधायकों में से 17 उम्मीदवारों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। साल 2020 में ये विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। सिंधिया समर्थक विधायकों में से मंत्री रहे ओपीएस भदौरिया को भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। वहीं डबरा उपचुनाव मे हारी इमरती देवी को फिर से टिकट मिला है।

सिंधिया समर्थक नेता:

सिंधिया समर्थकों मे प्रद्युम्न सिंह तोमर, रघुराज सिंह कंसाना, कमलेश जाटव, जजपाल सिंह जज्जी, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, तुलसी सिलावट, सुरेश धाकड़, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपीएस भदोरिया, रणवीर सिंह जाटव, गिरिराज दंडोतिया, जसवंत सिंह जाटव, गोविंद सिंह राजपूत, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह, मुन्ना लाल गोयल, बृजेंद्र यादव, मोहन सिंह राठौड़, बिसाहूलाल सिंह, एंदल कंसाना और मनोज चौधरी शामिल हैं।

इन 17 नेताओं को मिला टिकट :

  1. मुरैना-रघुराज सिंह कंसाना

  2. डबरा -इमरती देवी

  3. ग्वालियर - प्रदुम्न सिंह तोमर,

  4. अंबाह - कमलेश जाटव,

  5. अशोकनगर - जजपाल सिंह जज्जी

  6. सांची - प्रभु राम चौधरी,

  7. इंदौर जिले के सांवेर - तुलसीराम सिलावट

  8. पोहरी - सुरेश धाकड़

  9. बमोरी - महेंद्र सिंह सिसोदिया

  10. सुरखी - गोविंद सिंह राजपूत

  11. सुवासरा - हरदीप सिंह डंग

  12. मुंगावली - विजेंद्र यादव

  13. भितरवार - मोहन सिंह राठौड़

  14. बदनावर - राजवर्धन सिंह

  15. अनूपपुर - बिसाहू लाल सिंह

  16. सुमावली - एंदल सिंह कंसाना

  17. देवास के हाटपिपल्या - मनोज चौधरी

इन सिंधिया समर्थकों को नहीं मिला टिकट :

  • ग्वालियर पूर्व से मुन्ना लाल गोयल की जगह माया सिंह को भाजपा ने टिकट दिया है ।

  • गोहद से रणवीर सिंह जाटव की जगह भाजपा ने लाल सिंह आर्य को टिकट दिया है।

  • दिमनी से गिरिराज दंडोतिया की जगह नरेन्द्र सिंह तोमर को भाजपा ने टिकट दिया है।

  • करैरा से जसवंत सिंह जाटव की जगह रमेश खटिक को चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिला है।

  • ओपीएस भदौरिया की जगह राकेश शुक्ला को मेहगाव सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com