बीजेपी के हाईटेक रथ उतरे मैदान पर, CM ने कार्यालय से LED प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई

MP News: प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय से हाईटेक कैंपेन वाहनों को हरी झंडी दिखाई।
CM ने कार्यालय से LED प्रचार वाहनों को हरी झंडी
CM ने कार्यालय से LED प्रचार वाहनों को हरी झंडी Social Media
Submitted By :
Priyanka Yadav

हाइलाइट्स :

  • आज बीजेपी के हाईटेक रथ उतरे मैदान पर

  • CM ने भाजपा कार्यालय में LED प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई

  • हाईटेक प्रचार रथों को भोपाल से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया

"MP के मन में मोदी" आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के हाईटेक प्रचार रथों को प्रदेश कार्यालय, भोपाल से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारतीय जनता पार्टी हाईटेक रथों से प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों के गांव-कस्बों, गली-मोहल्लों में डबल इंजन की सरकार के विकास, गरीब कल्याण और जन हितैषी कार्यों को जनता को बताने के साथ आगामी पांच वर्षों में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी जनता को बताएगी।

एमपी के मन में मोदी जी हैं: मुख्यमंत्री

MP मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- आज दुनिया के मन में प्रधानमंत्री जी हैं...देश के मन में मोदी जी हैं, एमपी के मन में मोदी जी हैं, अपने काम के कारण जन-जन के मन में मोदी जी हैं। मोदी जी की प्रेरणा से हमने विकास के अनेक कार्य किये हैं और मध्यप्रदेश ने विकास के नये कीर्तिमान गढ़े हैं। विकास के काम आगे भी होते रहेंगे, क्योंकि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है।

भाजपा कार्यालय में LED प्रचार वाहनों को हरी झंडी
भाजपा कार्यालय में LED प्रचार वाहनों को हरी झंडीSocial Media

इस दौरान वीडी शर्मा ने कहा- आज BJP प्रदेश कार्यालय, भोपाल से मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के चुनावी अभियान की दृष्टि से 230 विधानसभाओं में भाजपा सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं और विकास की नीतियों के प्रचार रथ “एमपी के मन में मोदी” को रवाना किया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार हर वर्ग के सर्वांगीण विकास और मध्य प्रदेश को स्वर्णिम पथ पर आगे ले जाने के लिए कृत संकल्पित है।

वीडी शर्मा बोले- भाजपा सरकार में गरीब कल्याण के साथ हमारा मध्य प्रदेश स्वर्णिम प्रदेश बना है। "एमपी के मन में मोदी" थीम पर इन प्रचार रथों से डबल इंजन सरकार की नीतियों की जानकारी जन – जन तक अधिक से अधिक सुलभ होगी ताकि जनता भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों को और अधिक समर्थन और आशीर्वाद दे सकें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co