सागर महापौर के पति सुशील तिवारी को BJP ने जारी किया शोकॉज नोटिस
सागर महापौर के पति सुशील तिवारी को BJP ने जारी किया शोकॉज नोटिसSudha Choubey - RE

सागर महापौर के पति सुशील तिवारी को BJP ने जारी किया शोकॉज नोटिस

सागर महापौर के पति सुशील तिवारी के मोबाइल से व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किए गये मैसेज को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। इसके लिए मेयर के पति को शोकॉज नोटिस जारी किया गया।

MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में बीजेपी नेताओं और मंत्रियों के बीच चल रही वर्चस्व की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस जंग में सागर महापौर के पति के मोबाइल (Mobile) से व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किए गये मैसेज को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। मेयर के पति सुशील तिवारी ने व्हाट्सएप ग्रुप पर लिखा था कि, मंत्री भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) बीजेपी के नए अध्यक्ष हो सकते हैं। इस मामले में मेयर के पति को शोकॉज नोटिस जारी किया गया हैं।

ये है पूरा मामला:

बता दें कि, सागर महापौर संगीता तिवारी के पति सुशील तिवारी ने अपने मोबाइल से व्हाट्सएप के एक ग्रुप में ऐसा मैसेज शेयर हुआ जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी। दरअसल, सुशील तिवारी के मोबाइल से चले इस मैसेज में लिखा था कि, भूपेन्द्र सिंह मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यश्र हो सकते हैं। इतना ही नहीं इसके साथ ही एक पत्र भी शेयर किया गया, जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के किसी महिला नेत्री के घर आने-जाने का भी जिक्र किया गया था। इस मामले के सामने आने के बाद भाजपा संगठन की तरफ से सुशील तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

3 दिनों के अंदर मांगा गया जवाब:

बता दें, सागर महापौर के पति और भाजपा नेता सुशील तिवारी द्वारा इस तरह की अनर्गल टिप्पणी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के लिए किए जाने पर सियासी गलियारों में हड़कंप सा मच गया। कुछ ही देर में बात सागर से राजधानी भोपाल तक पहुंच गई और अब पार्टी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुशील तिवारी को शोकॉज नोटिस जारी कर 3 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है। यह आदेश प्रदेश बीजेपी महामंत्री भगवानदास सबनानी ने जारी किया है। बता दें, महापौर संगीता तिवारी के पति सुशील तिवारी करीब 9 साल पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com