BJP Jan Ashirwad Yatra: महाकौशल की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
हाइलाइट्स :
जनआशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जनता को किया सम्बोधित।
25 को होगा यात्राओं का समापन।
पीएम मोदी 25 सितम्बर को आएंगे भोपाल।
भोपाल, मध्यप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार को सिवनी से प्रारंभ हुई। जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, यात्रा प्रभारी एवं नर्मदापुरम सांसद राव उदय प्रताप सिंह समेत पार्टी के कार्यकर्त्ता शामिल हुए। इसके अलावा निमाड़ से निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा में प्रदेश शासन के मंत्री प्रेम सिंह पटेल, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल शामिल हुए। वहीं ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल हुए।
भाजपा द्वारा निकाली जा रही निमाड़ क्षेत्र की जनआशीर्वाद यात्रा सोमवार को ठीकरी से आरंभ हुई। यात्रा में प्रदेश शासन के मंत्री प्रेम सिंह पटेल, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ,पूर्व मंत्री अन्तर सिंह आर्य, पूर्व सांसद सुभाष पटेल, नंदकिशोर पाटीदार, प्रभारी लोकेश शर्मा शामिल रहे। ठीकरी में अनेक स्थानों पर स्वागत मंच लगाए गये, जहां जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया ।
भाजपा द्वारा निकाली जा रही ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की जनआशीर्वाद यात्रा दतिया के भाण्डेर से प्रारंभ हुई। जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शामिल रहे। यात्रा का स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
इन जन आशीर्वाद यात्राओं का समापन 25 सितम्बर को राजधानी भोपाल में होगा। इस दिन भाजपा द्वारा विशाल कार्यकर्ता महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है। इस महाकुम्भ में पीएम मोदी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी भाजपा कार्यकर्ता जोर शोर से कर रहें हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।