खातेगांव-नेमावर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता "रामेश्वर यादव" का निधन, नेताओं ने जताया दुःख

Rameshwar Yadav Passed Away : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता "रामेश्वर यादव" के निधन पर प्रदेश के नेताओं ने दुःख जताया है।
Rameshwar Yadav Passed Away
Rameshwar Yadav Passed Away Social Media

हाइलाइट्स :

  • मध्यप्रदेश से सामने आई एक दुखद खबर

  • भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर यादव का निधन

  • रामेश्वर यादव के निधन पर प्रदेश के नेताओं ने जताया दुःख

Rameshwar Yadav Passed Away : हाल ही में खबर मिली है कि, खातेगांव-नेमावर विधानसभा के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता "रामेश्वर यादव" का निधन हो गया है, रामेश्वर यादव के निधन पर प्रदेश के नेताओं ने दुःख जताया है।

शिवराज ने रामेश्वर यादव के निधन पर जताया दुःख-

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भाजपा नेता रामेश्वर यादव के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए एक आदर्श और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सदैव पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य किया। साथ ही कारसेवक के रूप में रामकाज के लिए समर्पित रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादब ने ट्वीट कर लिखा- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, चार दशक से खातेगांव यादव समाज के अध्यक्ष रहे, रामेश्वर यादव (नेताजी) का असामयिक निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में हम सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं, भगवान महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।

भाजपा नेता रामेश्वर यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद: वीडी शर्मा

मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एव शोकमय परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com