भाजपा कार्यकर्ता समर्पण निधि संग्रह अभियान को सफल बनाएं
भाजपा कार्यकर्ता समर्पण निधि संग्रह अभियान को सफल बनाएंRaj Express

भाजपा कार्यकर्ता समर्पण निधि संग्रह अभियान को सफल बनाएं : विष्णुदत्त शर्मा

सतना, मध्यप्रदेश : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी जो भी अभियान प्रारंभ करती है उसे सफल बनाने में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सामूहिकता के साथ पूरी जी-जान से जुट जाता है।

सतना, मध्यप्रदेश। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी जो भी अभियान प्रारंभ करती है उसे सफल बनाने में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सामूहिकता के साथ पूरी जी-जान से जुट जाता है। कार्यकर्ताओं की इसी सामूहिक शक्ति के आधार पर समर्पण निधि संग्रह अभियान सफल होगा।

श्री शर्मा ने यह बात रविवार को यहां एक होटल में समर्पण निधि संग्रह टोली व स्थानीय जनप्रतिनधियों की बैठक में कही। प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में समर्पण निधि अभियान को लेकर पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन का शुचिता पूर्ण कार्य संचालन करने के लिए संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष में बूथ विस्तारक योजना के साथ समर्पण निधि संग्रह अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम कुशाभाऊ ठाकरे ने जो आत्मनिर्भर संगठन इकाई की जो परिकल्पना करते हुए यह विचार दिया था कि हमारा संगठन कार्यकर्ताओ की शक्ति के आधार पर आत्मनिर्भर दल बने, उनके इस विचार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने संकल्प के रूप में अंगीकार किया है। समर्पण निधि संग्रह अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता इस संकल्प को पूरा करने के लिए जूटे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सतना जिला संगठनात्मक तौर पर एक सुदृढ़ जिला है। यहां के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ केंद्र तक जाकर इस समर्पण निधि संग्रह अभियान को सफल बनाएं। बैठक को पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत एवं मध्यप्रदेश शासन के वन मंत्री एवं सतना जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सांसद गणेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार, मध्यप्रदेश शासन मे मंत्री रामखेलावन पटेल, जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, जिले के संगठन प्रभारी अभय प्रताप सिंह यादव, विधायक विक्रम सिंह, वरिष्ठ नेता पं. रामदास मिश्रा मंचासीन रहे। बैठक में अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com