परिवार संग बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, सेल्फी लेने उमड़ी भीड़
मध्य प्रदेश। नए साल 2023 का आगाज होने में बस एक दिन बाकी है। इस समय लगभग सभी का वेकेशन मूड ऑन हैं। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे देश-प्रदेश में ही धूमधाम से नए साल का स्वागत करने वाले हैं। कई सेलिब्रिटीज घूमने जा रहे है। अब खबर मिली है कि, बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ MP पहुंचे है।
मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचे सुनील शेट्टी
मिली जानकारी के मुताबिक, न्यू इयर मनाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी अपने परिवार संग मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचे हैं। यहां सुनील शेट्टी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। कुछ फैंस ने उनके साथ फोटो और सेल्फी भी ली।
MP में छुट्टियां बिताने के आये सुनील शेट्टी
दरअसल, सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ MP में छुट्टियां बिताने के आये है। अभिनेता सुनील शेट्टी से मिलने के लिए उनके फैन्स बेताब रहे। जैसे ही फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी जबलपुर से बांधवगढ़ नेशनल पार्क जाते समय शहपुरा नगर में रुके, तो फैन्स की भीड़ एकत्रित हो गई। अभिनेता को अपने बीच पाकर लोगों में देखा गया उत्साह सेल्फी लेने के लिए भीड़ उमड़ गई, इस दौरान मौके पर खड़े पुलिसकर्मियों ने उनको सुरक्षित गाड़ी में बिठाया।
प्रदेश में पर्यटक टाइगर सफारी का लेते है मजा
बता दें, भारत के हृदय प्रदेश में स्थित टाइगर रिजर्व को देखने देश से ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं और प्रदेश में पर्यटक टाइगर सफारी का मजा लेते है। प्रदेश के कान्हा, बांधवगढ़, पेंच और पन्ना पार्क देश ही नहीं, दुनिया के कई देशों में अपनी पहचान बना चुके हैं। यही कारण है कि पर्यटक इन पार्कों में आना पसंद करते हैं। बीते दिनों फुर्सत के पलों में रवीना टंडन वन विहार घूमने गई थी। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- वन विहार का रवीना टंडन ने शेयर किया वीडियो
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।