अब बसपा विधायक रामबाई ने की निगम-मंडल के लिए दावेदारी

भोपाल, मध्य प्रदेश : बहुजन समाज पार्टी ने अब उपचुनाव के नतीजों के बाद निगम मंडलों के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। अगला चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ने की भी जताई इच्छा।
बसपा विधायक रामबाई
बसपा विधायक रामबाईSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। बहुजन समाज पार्टी ने अब उपचुनाव के नतीजों के बाद निगम मंडलों के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। बसपा विधायक राम बाई ने कहा है कि उन्हें भरोसा है कि उन्हें निगम मंडल में कोई ना कोई पद जरूर दिया जाएगा। राम बाई तो दल बदलने के लिए भी तैयार दिख रही हैं। उन्होंने कहा वो अगला चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ना चाहती हैं।

राम बाई ने कहा कि जब भाजपा को जरूरत थी तब बसपा के विधायकों ने उसका साथ दिया। अब उन्हें पूरा भरोसा है कि भाजपा उस भरोसे को कायम रखेगी। उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक रहे भूपेंद्र सिंह और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर पूरा भरोसा है। उन्हें मंत्री बनने की उम्मीद नहीं है लेकिन बहुमत में आने के बावजूद भाजपा उनके भरोसे को कायम रखेगी और निगम मंडल में उन्हें कोई पर जरूर दिया जाएगा। इतना ही नहीं राम बाई ने यह इच्छा भी जाहिर की है कि वह अपना अगला चुनाव भाजपा के टिकट पर ही लड़ें। राम बाई की इस डिमांड पर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारी पार्टी एक उदार पार्टी है, जो हमारे साथ रहता है हम उसका ध्यान रखते हैं। निश्चित ही पार्टी रामबाई का भी ख्याल रखेगी। यहां बता दें कि मध्यप्रदेश में बसपा के केवल दो ही विधायक हैं। भिंड से संजीव सिंह और पथरिया से राम बाई। उप चुनाव से ठीक पहले संजीव सिंह ने भोपाल में भाजपा चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह से मुलाकात की थी। तब उन्होंने यह बयान दिया था कि बसपा चुनाव नतीजों के बाद भी भाजपा सरकार को ही समर्थन देगी। हालांकि चुनाव नतीजों में भाजपा 19 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ अब सरकार में हैं। ऐसे में देखना होगा कि आखिर वो रामबाई को कितनी तवज्जो देती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com