बुरहानपुर: बस यात्रा हुई आसान,सभी नागरिक कम किराए में उठा सकेंगे लाभ जानिए कैसे?

बुरहानपुर, मध्यप्रदेश : लंबे समय के बाद शहरवासियों का सिटी बस में सफर करने का सपना पूरा होगा, 15 दिन बाद शहर में दो सिटी बस चलने लगेंगी।
शहर से इंदौर, ब्यावरा, मंदसौर के लिए शुरू होगी सिटी बस सेवा
शहर से इंदौर, ब्यावरा, मंदसौर के लिए शुरू होगी सिटी बस सेवाGanesh Dunge

राज एक्सप्रेस। लंबे समय के बाद शहरवासियों का सिटी बस में सफर करने का सपना पूरा होगा, 15 दिन बाद शहर में दो सिटी बस चलने लगेंगी। ये लालबाग से मोहम्मदपुरा स्थित जीजामाता पॉलिटेक्निक कॉलेज तक चलेंगी। कम किराए में यात्री सफर कर सकेंगे। तय समय पर बस निकलेगी। इसके अलावा शहर से 6 बसे इंदौर, ब्यावरा और मंदसौर के लिए शुरू होगी। इस प्रोजेक्ट पर 3 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। 'सूत्र सेवा बस योजना' नाम दिया गया है। बसों का संचालन बुरहानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस कंपनी लिमिटेड करेगी। इसका टेंडर इंदौर के अजयसिंह चौहान ने लिया है।

बसें शुरू होने के बाद शहर को एक बेहतर सेवा मिलेगी

सूत्र बस सेवा के चेअरमेन कलेक्टर रहेंगे, मैनेजिंग डायरेक्टर नगर निगम आयुक्त रहेंगे। शहर में चलने वाली बस लालबाग से निकलकर सिंधी बस्ती से शनवारा, बस स्टैंड से शिकारपुरा थाना और यहां से जीजामाता पॉलिटेक्निक कॉलेज तक रहेगी। दोनों बसों का यही रूट रहेगा। अलग-अलग समय पर बसें रहेंगी। बस में सीसीटीवी लगा रहेगा। जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी फुटेज देख सकेंगे। जीपीएस रहेगा। इससे बस की लोकेशन मिलती रहेगी। इस बस के लिए मासिक पास भी यात्री बना सकते हैं। इसका किराया अभी निर्धारित नहीं किया गया है। बसें शुरू होने के बाद महिलाओं, युवतियों के लिए शहर में एक बेहतर सेवा मिलेगी।

शहर से इंदौर, ब्यावरा, मंदसौर के लिए शुरू होगी बस सेवा :

शहर में चलने वाली बसें 32 सीटर होंगी। अन्य शहरों तक जाने वाली बसे 52 सीटर रहेगी। इसमें बुरहानपुर से इंदौर 2 बस एसी, दो नॉन एसी, ब्यावरा बस दो एसी और दो नॉन एसी और मंदसौर तक दो नॉन एसी बसें चलेंगी। बुरहानपुर से निकलने के बाद बस लेगी सिर्फ दो स्टॉप बुरहानपुर से इंदौर, ब्यावरा, मंदसौर चलने वाली बसें बस स्टैंड से अपने निर्धारित समय पर गंतव्य की ओर निकलेगी। जितनी सीट है उतनी ही सवारियों को टिकट दिया जाएगा।ओवरलोड बस नहीं चलेगी। बस सिर्फ दो स्टॉप लेगी। इंदौर रूट पर एक स्टॉप सनावद और दूसरा बड़वाह में रहेगा। बीच में सवारियों को चढ़ाने के लिए कहीं भी बस नहीं रुकेगी। इससे तय समय पर बस अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

2 ऐसी, 2 नॉन एसी बसों का संचालन होगा
2 ऐसी, 2 नॉन एसी बसों का संचालन होगाGanesh Dunge

शहर में ऐसी है यातायात व्यवस्था :

लालबाग स्टेशन जाने के लिए शनवारा, जयस्तंभ से सवारी वाहन चलते हैं। ये शहर से लालबाग तक ही है। स्टेशन से आने वाले यात्री को बस स्टैंड जाना हो तो उसे शनवारा उतरकर पैदल जाना पड़ता है। शनवारा से शिकारपुरा थाना तक सवारी वाहनों की सुविधा नहीं है। सबसे ज्यादा लोगों की आवाजाही इसी रूट पर होती है।

बड़े शहरों के समान ही जिले में अमृत योजना के तहत करीब 3 करोड़ की लागत से सिटी बस सहित इंदौर, ब्यावरा व मंदसौर जाने हेतु 10 लक्झरी बसों का संचालन अतिशीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। जिससे शहर के आम नागरिकों सहित दुसरे जिलों में जाने वालो नागरिकों को लाभ मिल सकेगा।

भगवानदास भुमरकर, निगम आयुक्त

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com