करंज का पौधा लगाकर CM ने कहा- "एक घर, एक वृक्ष" प्रकृति के संतुलन का यही सशक्त सूत्र है

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में पौधारोपण का अभियान तेजी से जारी है, इसी कड़ी में आज सीएम शिवराज ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में करंज का पौधा लगाया है।
करंज का पौधा लगाकर CM ने कहा
करंज का पौधा लगाकर CM ने कहाSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में पौधारोपण का अभियान तेजी से जारी है, बता दें कि सीएम शिवराज ने वर्ष पर्यन्त प्रतिदिन एक पौधा रोपने का संकल्प लिया है, इसी कड़ी में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने राजधानी भोपाल में करंज का पौधा लगाया है।

CM ने लगाया 'करंज का पौधा'

मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में करंज का पौधा लगाया, इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि "एक घर, एक वृक्ष" प्रकृति के संतुलन का यही सशक्त सूत्र है। आप भी कम से कम वर्ष में एक पौधा अवश्य लगाइए, यह धरती के साथ-साथ मानवता की भी सेवा है।

करंज एक बहुउद्देशीय सदाबहार वृक्ष-

करंज एक बहुउद्देशीय सदाबहार वृक्ष है, इस की लकड़ी किसानों के रोजमर्रा में काम आने वाले कृषि औज़ारों में, घरेलू कार्य एवं ईंधन के काम में लायी जाती है, करंज एक ऐसा पौधा है जिससे प्राप्त होने वाले तेल को बायो-डीजल के रूप में उपयोग में लाने की अपार सम्भावनाएं हैं। करंज की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन मुख्य तौर पर चिकित्सा के लिए तीन (वृक्ष करंज, पूतिकरंज, लता करंज) प्रजातियों का प्रयोग किया जाता है, इसके बीजों से प्राप्त तेल का प्रयोग चर्म रोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

करंज के फायदे और उपयोग-

करंज बीज के चूर्ण में पलाश के फूल की रस की अनेक भावना देकर बत्ती बना लें, इसे आंखों में काजल की तरह लगाने से आंखों के पुराने रोग में तुरंत लाभ होता है, करंज पंचांग को जलाकर भस्म बना लें, इसमें नमक मिलाकर दांतों पर मलने से दंतशूल (दांतों का दर्द) ठीक होता है, करंज के पत्ते से काढ़ा बना लें। इससे बने यवागू को पीने से उल्टी पर रोक लगती है, करंज तेल के मालिश से खुजली, सोरायसिस आदि त्वचा विकारों में लाभ होता है, करंज फल तथा सरसों को गोमूत्र से पीसकर गुनगुना कर लें। इसका लेप करने से लकवा में लाभ होता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com