Cat Show Bhopal : रैंम्प पर बिल्लियों की अदाओं का जलवा देखने पहुंचे हजारों दर्शक
हाइलाइट्स :
8 से 10 नस्ल की लगभग 200 बिल्लियां कैट शो में शामिल हुईं ।
20 हजार से 5 लाख रुपए कीमत तक की बिल्लियों ने रैंप पर वॉक की ।
शो का आयोजन फिलाइन क्लब ऑफ इंडिया ने किया।
भोपाल, मध्यप्रदेश। राजधानी में कैट शो का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 8 से 10 प्रकार के नस्ल की बिल्लियां शामिल हुई। जिसमें पर्शियन, मेनकूल, बंगाली और इंडिमाऊ जैसी बिल्लियों ने शो में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन पीपुल्स मॉल भोपाल में किया गया। जिसमें 200 बिल्लियों ने भाग लिया।
शो में 8 से 10 नस्ल की 200 बिल्लियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम मे 20 हजार से लेकर 5 लाख रुपए कीमत तक की बिल्लियां शामिल हुई। इस शो में अमेरिका की मेनकून की नाम की बिल्ली ने भाग लिया, जो इस शो की सबसे महंगी बिल्ली नस्ल है।
शो का आयोजन फिलाइन क्लब ऑफ इंडिया ने किया। भोपाल में तीसरी बार कैट शो का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य बिल्ली पालक को प्रोत्साहित करना है। इस संस्था द्वारा भोपाल में इससे पहले दो वर्ष 2019 और 2022 मे शो किया जा चुका है। देश भर मे यह संस्था अब तक 49 कैट शो कर चुकी है।
आयोजन कर्ता ने बताया कि शो में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके बाद हमारी तीन सदस्यीय टीम तय करती है, बिल्ली भाग लेगी या नहीं । चयन 5 तरीकों से तय़ मानक के आधार पर ही किया जाता है। जिसमें ब्यूटीफिकेशन, ब्रीड स्टैंडर्ड, टेंपरामेंट, हेल्थ और हाइजीन शामिल है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।