इंदौर में छाया रंगपंचमी का उल्लास
इंदौर में छाया रंगपंचमी का उल्लासSocial Media

छाया रंगपंचमी का उल्लास: इंदौर में टोरी कॉर्नर से निकल रही गेर, हर चेहरे नजर आ रहे लाल-गुलाबी

इंदौर, मध्यप्रदेश। आज इंदौर में आयोजित ऐतिहासिक गेर, इस अवसर पर सुबह से ही राजवाड़ा पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू...

इंदौर, मध्यप्रदेश। आज महापर्व रंगपंचमी का त्योहार है, ऐसे में इंदौर की रंगपंचमी की गेर पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। सुबह से शाम तक चलने वाले आयोजन में लोग शामिल हो रहे है। रंगपंचमी के अवसर पर हर चेहरे लाल-गुलाबी नजर आ रहे है।

इंदौर में रंगपंचमी का उत्साह

एमपी के इंदौर में रंग पंचमी का जमकर उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से लोग एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं, वहीं सुबह से ही राजवाड़ा पर हुरियारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू है। गेर में शामिल होने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है।

सुबह से जुटने लगी भीड़:

इंदौर में सुबह से ही बड़ी संख्या में राजवाड़ा पर भीड़ जुटने लगी है वही टोरी कॉर्नर से गेर निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां मिसाइलों में रंगभरकर लोग रंग-गुलाल उड़ाने लगे हैं। जगह-जगह मंच बनाकर गेर का स्वागत किया जा रहा है। महिलाएं-बच्चे भी जमकर गेर में शामिल हो रहे हैं।

इंदौर में आयोजित ऐतिहासिक गेर

इंदौर में रंगपंचमी की काफी धूम है। वहां पर परंपरागत तरीके से निकलने वाला जुलूस ''गेर" का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की तादाद में युवक रंगों से सराबोर नजर आए। इसके अलावा खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, शाजापुर, सीहोर, उज्जैन, राजगढ़ और अन्य जिलों में रंगपंचमी शानदार तरीके से मनायी गयी। राज्य के अन्य हिस्सों से भी यह पर्व परंपरागत तरीके से मनाए जाने की सूचनाएं हैं। रंगपंचमी के आयोजन के साथ ही होली पर्व का औपचारिक समापन माना जाता है। इंदौर में आयोजित ऐतिहासिक गेर में राजवाड़ा पर पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया, सीसीटीवी कैमरे से रखेंगे निगरानी।

रंगपंचमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है MP में:

होली के बाद परंपरागत तरीके से आयोजित होने वाला रंगपंचमी का पर्व आज राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश में परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। यह पर्व राज्य के पश्चिमी और मध्य क्षेत्र में काफी जोरशोर से मनाया जाता है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री और अनेक राजनेताओं ने रंगपंचमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी की बेहतरी के लिए कामना की है। रंगपंचमी के कारण शहर में आज बाजार बंद हैं और जगह जगह बच्चों, युवकों और अन्य लोगों की टोलियां रंग खेलते हुए और गुलाल उड़ाते हुए नजर आए। ढोल और संगीत की मस्ती में युवक और बच्चे जमकर धमाल करते हुए भी दिखे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com