मकर संक्रांति से फिर मौसम के बदले मिजाज
मकर संक्रांति से फिर मौसम के बदले मिजाजSocial Media

MP: मकर संक्रांति से फिर मौसम के बदले मिजाज, भोपाल समेत इन जिलों में बढ़ी ठिठुरन

मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: प्रदेश में बर्फीली हवाओं की वजह से राजधानी, इंदौर और ग्वालियर समेत प्रदेश के दूसरे शहरों में पारे में गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ गई है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड बरकरार है।मध्यप्रदेश में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। मकर संक्रांति से मौसम ने अपने तीखे तेवर दिखा दिए हैं, कुछ दिन की राहत के बाद मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं की वजह से राजधानी भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत प्रदेश के दूसरे शहरों में पारे में गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

संक्रांति से ठंड का जोर शुरू :

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर भारत में 3 दिन पहले पहुंचा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस वहां से गुजर चुका है। इस कारण पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। वहां बर्फ पिघलने के बाद मध्यप्रदेश में बर्फीली हवा आई। अब हमारे यहां हवा का रुख बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो गया। मध्य प्रदेश की राजधानी समेत कई जिलों में रात का पारा तेजी से लुढ़क सकता है। ऐसे में यहां ठंड का जोर शुरू होगा। अगले तीन दिन के दौरान भोपाल और इंदौर में रात का पारा 4 डिग्री तक गिर सकता है। इससे ठंड और बढ़ जाएगी।

आगामी दिनों में होगा कोल्ड डे:

ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, बघेलखंड समेत छतरपुर, जबलपुर, भोपाल-इंदौर में कोहरा छाने की सम्भावना के साथ प्रदेश में बादल छाए रहने की भी आशंका जताई जा रहीं हैं। प्रदेश के पूर्वी इलाकों ग्वालियर, चंबल, छतरपुर और खजुराहो में कहीं-कहीं घना कोहरा रह सकता है। सीवियर कोल्ड वेव और कोल्ड डे हो सकता है। कल भी यही स्थिति रहेगी।

तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी

बता दें कि मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मध्यप्रदेश में 20 जनवरी से बादल छाने लगेंगे। सबसे ज्यादा छतरपुर और जबलपुर में बादल छाएंगे। भोपाल-इंदौर में इस दौरान दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ सकता है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाने से दिन का पारा गिरेगा, जबकि रात का पारा चढ़ जाएगा। 22 और 23 जनवरी को भी घने बादल छाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com