रोशनपुरा चौराहा पर कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्जवलित करते CM
रोशनपुरा चौराहा पर कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्जवलित करते CMSocial Media

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री ने किए दीप प्रज्जवलित

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश की समृद्धि और विकास का दीपक जलाया है। उसके लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के 67 वें स्थापना दिवस पर राजधानी के रोशनपुरा चौराहा पर कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्जवलित कर प्रदेशवासियों और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल एवं बूथ स्तर तक एक दीप विकास का प्रज्जवलित कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश भर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश की समृद्धि और विकास का दीपक जलाया है। उसके लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा और पार्टी कार्यकर्ताओं का बहुत आभारी हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का प्रकाश तो भाजपा ने ही फैलाया है। जिन लोगों ने मध्यप्रदेश का बंटाढार किया था उनको दीपक जलाने का कोई हक ही नहीं था। बदत्तर हालत में मध्यप्रदेश को 2003 में भाजपा ने संभाला था। पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती फिर स्व. बाबूलाल गौर के नेतृत्व में और बाद में लगातार भाजपा की सरकार चलाते आ रहे है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आज अनेकों पैरामीटर पर देश में नंबर वन पर आ गया है। इसी संकल्प के साथ भाजपा के कार्यकर्ता अपनी संपूर्ण क्षमता और ताकत झौंककर सरकार और समाज को जोड़ते हुए मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के 67 वें स्थापना दिवस पर प्रदेश में हर्ष और उल्लास का माहौल है। पार्टी के कार्यकर्ता और प्रदेशवासी उत्साहित और आनंदित है। भाजपा के कार्यकर्ता जिला, मंडल और बूथ स्तर पर एक दीप विकास का प्रज्जवलित कर उत्सव मना रहे है। उन्होंने कहा कि 2003 के पहले जो मध्यप्रदेश था वह बीमारू कहा जाता था। आज हमें गर्व है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश स्वर्णिम राज्य बनने की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, श्रीमती कृष्णा गौर, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेई सहित जिला कार्यकर्ता वहां पर उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com