मुख्यमंत्री ने महात्मा फुले की पुण्यतिथि पर किया नमन
मुख्यमंत्री ने महात्मा फुले की पुण्यतिथि पर किया नमनSocial Media

मुख्यमंत्री शिवराज ने महात्मा फुले की पुण्यतिथि पर किया नमन

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास सभा कक्ष में महात्मा फुले की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज मुख्यमंत्री निवास सभा कक्ष में महात्मा फुले (Jyotirao Phule) की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले के योगदान का स्मरण किया।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट

एमपी के सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा- नारी शिक्षा और समानता के लिए आजीवन कार्य करने वाले, महात्मा ज्योतिबा गोविंदराव फुले जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं। नारी सशक्तिकरण के आपके प्रयासों को आगे बढ़ाकर आपके सपनों के राष्ट्र व समाज के निर्माण के ध्येय की प्राप्ति में योगदान देंगे।

महात्मा फुले का परिचय

महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को पुणे में हुआ था। उनका परिवार कई पीढ़ी पहले सतारा से पुणे आकर फूलों के गजरे आदि बनाने का काम करने लगा था। इसलिए माली के काम में लगे ये लोग 'फुले' के नाम से जाने जाते थे। महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले भारतीय समाजसुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। इन्हें महात्मा फुले एवं ज्योतिबा या जोतिबा फुले के नाम से भी जाना जाता है। निर्धन तथा निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा ने 'सत्यशोधक समाज' वर्ष 1873 में स्थापित किया था। उनकी समाजसेवा देखकर वर्ष 1888 में मुंबई की एक विशाल सभा में उन्हें 'महात्मा' की उपाधि दी गई। महात्मा फुले ने महिलाओं और दलितों के उत्थान के लिये अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने के प्रबल समर्थक थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे।

महात्मा ज्योतिराव फुले बाल विवाह के विरोधी थे। जबकि विधवा विवाह को उन्होंने समर्थन दिया। वे समाज को कुप्रथाओं और अंधश्रद्धा के जाल से मुक्त करना चाहते थे। अपना सम्पूर्ण जीवन उन्होंने स्त्रियों को शिक्षा प्रदान कराने, स्त्रियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में व्यतीत किया। महात्मा फुले महिलाओं को स्त्री-पुरुष भेदभाव से बचाना चाहते थे। उन्होंने कन्याओं के लिए भारत में पहली पाठशाला पुणे में स्थापित की। स्त्रियों की तत्कालीन दयनीय स्थिति से फुले बहुत व्याकुल और दुखी होते थे इसीलिए उन्होंने दृढ़ निश्चय किया कि वे समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाकर ही रहेंगे। उन्होंने धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को स्वयं शिक्षा प्रदान की। सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला अध्यापिका थीं। ज्योतिराव फुले का निधन 28 नवम्बर 1890 को पुणे में हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com