मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में रैन बसेरा का निरीक्षण किया

इंदौर, मध्य प्रदेश : उज्जैन से इंदौर आए मुख्यमंत्री रैन बसेरा का निरीक्षण करने पहुंचे। वे सुखलिया स्थित रैन बसेरा में अचानक पहुँचे, यहाँ देस-परदेस से आए मुसाफ़िरों से उन्होंने चर्चा भी की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में रैन बसेरा का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में रैन बसेरा का निरीक्षण कियाSocial Media

इंदौर, मध्य प्रदेश। उज्जैन से इंदौर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रैन बसेरा का निरीक्षण करने पहुंचे। बीते दिनो इंदौर में हुई बुजुर्गों को निगम की गाड़ी से क्षिप्रा छोड़ने की घटना के बाद मुख्यमंत्री मंत्री का यह पहला दौरा था। यहां उन्होंने कहा कि कोई भी अमानवीय घटना स्वीकार नहीं की जाएगी। शुक्रवार रात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सुखलिया स्थित रैन बसेरा में अचानक पहुँचे यहाँ देस परदेस से आए मुसाफ़िरों से उन्होंने चर्चा की और उनका हाल चाल जाना। यहाँ ठहरे मुसाफ़िरों से उन्होंने यह भी पूछा कि यहाँ की व्यवस्थाएं कैसी है एन.सी.आर नई दिल्ली से आए विनोद ने मुख्यमंत्री को बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित यह रैन बसेरा पूरी सुविधाओं से परिपूर्ण है उन्हें ऐसा रैन बसेरा एन.सी.आर नई दिल्ली में भी देखने को नहीं मिला है। वहीं एक अन्य मुसाफ़िर विनोद ने बताया कि वे यहाँ तीन दिन से आकर रात में आसरा पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान झाबुआ टावर स्थित रैन बसेरा में रहने वाले मुसाफ़िरों से भी मुलाक़ात की उन्होंने यहाँ की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि "मध्य प्रदेश की धरती में हम किसी को बेसहारा नहीं रहने देंगे। समस्त नगरीय निकायों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वे घरों को छत ज़रूर मिले।" मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उन्हें ग़रीब और आम आदमी के चिंता सदैव बनी रहती है यही कारण है कि आज वे दिन भर उज्जैन में अपनी व्यस्तता के बाद इंदौर में उनसे मिलने पहुँचे हैं।

रेसीडेंसी में मिले प्रतिनिधि मंडल :

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यहाँ सैन समाज के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की। अयोध्यापुरी और पुष्प विहार सहकारी समिति के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान को अपनी समस्याओं से अवगत कराया मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट तौर पर कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा और गड़बड़ी करने वालों को दंडित किया जाएगा। रेसीडेंसी में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाक़ात की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com