पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी
पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी Rajexpress Indore

पंजा कुश्ती प्रतियोगिता: जब Indore Collector ने भी लड़ाया दिव्यांग से पंजा

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इस अनूठी स्पर्धा का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। यह प्रतियोगिता सामाजिक न्याय विभाग एवं पंजा-कुश्ती संघ ने आयोजित की ।

इंदौर। शहर में रविवार को दिव्यांगजनों के लिये अनूठी पंजा कुश्ती प्रतियोगिता (Claw Wrestling Competition ) का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डेढ़ सौ से अधिक दिव्यांगों ने अपनी सामथ्र्य का प्रदर्शन किया और साबित किया कि हम किसी से कम नहीं है। हम मैं भी वे प्रतिभा है, जो एक सामान्यजन में होती है। अवसर मिले तो हम अपनी प्रतिभा को दिखा भी सकतें है। आज सम्पन्न पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी (Collector Dr. Ilaiyaraaja T) ने दिव्यांग अर्पित से पंजा लड़ाया और दोस्ताना प्रतिस्पर्धा की। दिव्यांग अर्पित का हौसला बढ़ाते हुये उन्होंने खेल भावना का परिचय दिया एवं हार स्वीकार की।

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इस अनूठी स्पर्धा का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। यह प्रतियोगिता राज्य शासन के सामाजिक न्याय विभाग एवं पंजा-कुश्ती संघ इंदौर गांधी हॉल में आयोजित की गई थी। स्पर्धा में विभिन्न निशक्त विद्यालयों के 150 से भी अधिक दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मूकबधिर, अंधत्व, श्रवणबाधित निशक्त बच्चों ने गजब की स्फूर्ति और आनंद का इजहार किया।

सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक सुचिता तिर्की बेक, मध्यप्रदेश पंजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष शमीर व्यास तथा मनोहर शेखावत भी उपस्थित थे। स्पर्धा का रोचक एंव प्रभावी संचालन स्वामी मुस्कराले एवं शैलेन्द्र व्यास उज्जैन ने किया। अंत में शैलेन्द्र सोलंकी ने आभार व्यक्त किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co