'आत्मनिर्भर कृषक, आत्मनिर्भर कृषि' कार्यक्रम को सीएम ने किया संबोधित और कही यह बातें...

मध्यप्रदेश। "आत्मनिर्भर कृषक, आत्मनिर्भर कृषि कार्यक्रम" को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि, हमको कल आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती बचाना है पेड़ बचाना पर्यावरण बचाने का सबसे प्रमुख साधन है।
'आत्मनिर्भर कृषक, आत्मनिर्भर कृषि' कार्यक्रम
'आत्मनिर्भर कृषक, आत्मनिर्भर कृषि' कार्यक्रमSocial Media

मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने "आत्मनिर्भर कृषक, आत्मनिर्भर कृषि कार्यक्रम" को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया है। इस कार्यक्रम" में संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि, मैं आज पर्यावरण दिवस पर अभिभूत हूं। ग्लोबल वॉर्मिंग और क्लाइमेट चेंज पर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। आप सब वृक्षारोपण के लिए कार्य कर रहे हैं, इसी से पर्यावरण बचेगा।

'आत्मनिर्भर कृषक, आत्मनिर्भर कृषि' कार्यक्रम-

कार्यक्रम में निवास से सीएम ने वीसी के माध्यम से सहभागिता की -

आत्मनिर्भर कृषक और आत्मनिर्भर कृषि कार्यक्रम में निवास से सीएम शिवराज ने वीसी के माध्यम से सहभागिता की, कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा कि, धरती पर कार्बन गैसों के उत्सर्जन से आज पूरे विश्व का अस्तित्व ही संकट में है। ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज की चर्चा पूरी दुनिया कर रही है, लेकिन धरती को बचाने के लिए जितना काम होना चाहिए वह अभी नहीं हो रहा है, हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को बचाना है, तो पर्यावरण को बचाना ही होगा। आप वृक्ष मित्र हैं, आप सब पर्यावरण मित्र हैं, आप सभी वृक्ष नहीं, जीवन लगाने का कार्य कर रहे हैं। मैं आप सबका हृदय से अभिनंदन करता हूं

हमको आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती बचाना है तो पेड़ बचाना ही होगा पेड़ पर्यावरण बचाने का सबसे प्रमुख साधन है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

World Environment Day की आप सभी पर्यावरण मित्रों को हार्दिक बधाई : CM

मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर World Environment Day की सभी पर्यावरण मित्रों को हार्दिक बधाई दी। कहा- आप वृक्षारोपण के माध्यम से राष्ट्र और समाज की सेवा कर रहे हैं, आप सबके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

सीएम ने कार्यक्रम में कही ये बात

  • वृक्ष ही हमें जीवन देते हैं, सांसें देते हैं। ये पक्षियों के आश्रय स्थल हैं। लाखों जीव-जंतु इन वृक्षों के माध्यम से जीते हैं,जो धरती और पर्यावरण को संतुलित रखते हैं।

  • धरती को बचाने के लिए जितनी गंभीरता से काम करना चाहिए, उतना काम ​दुनिया में नहीं हो रहा है। मुझे गर्व है ये कहते हुए कि भारत के प्रधानमंत्री ने भारत क्या-क्या कदम उठाएगा, उसके लक्ष्य तय किए है।

  • जो लोग वृक्षारोपण के काम से जुड़े हैं अद्भुत काम कर रहे हैं। एक वयस्क पेड़ वर्षा जल अवशोषित कर धरती के अंदर पहुंचाता है। पीपल, बरगद, नीम का पेड़ लाखों लीटर पानी जमीन में पहुंचा देता है और अवशोषित करके भी रखता है।

  • पेड़ हमें ऑक्सीजन भी देते हैं। ये हमें सांसे देते हैं। पेड़ के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। हमारा कर्तव्य है कि इंसान स्वार्थी ना हों, पेड़ बचाना, पर्यावरण बचाने का बहुत बढ़िया साधन है।

  • आप पर्यावरण मित्र हैं और आप धरती को बचाने का महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। 4 करोड़ पेड़ लगाने वाले हैं। ये अद्भुत अभियान है। ऐसे लोगों का हम सम्मान करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com