National Technology Day 2023
National Technology Day 2023Priyanka Yadav-RE

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर CM ने देश के सभी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीशियनों को दी बधाई

MP: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर CM ने कहा- 1998 में आज के ही दिन, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण करवाकर विश्व में भारत का मान बढ़ाया था।

National Technology Day 2023: आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस है, भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हर साल 11 मई को साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को मनाने के लिए मनाया जाता है। ऐसे में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की बधाई दी है।

आज देश मना रहा है राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

बता दें दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नेतृत्व में 11 मई, 1998 को भारत ने राजस्थान में पोखरण टेस्ट रेंज में शक्ति-I परमाणु मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। ऐसे में आज 11 मई को, देश राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मना रहा है जो कि उपमहाद्वीप की तकनीकी प्रगति की याद दिलाता है।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सीएम ने किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट कर लिखा- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देश के सभी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीशियनों को हार्दिक बधाई। हम सब भारतीयों के लिए यह गर्व का दिन है, 1998 में आज के ही दिन, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण करवाकर विश्व में भारत का मान बढ़ाया था।

देश के समस्त वैज्ञानिकों, अभियंताओं एवं तकनीक विशेषज्ञों को राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।

वीडी शर्मा

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर मंत्री सारंग ने भी किया ट्वीट:

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने ट्वीट कर लिखा- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हम सब भारतीयों के लिए गर्व का दिन है। वर्ष 1998 में आज के ही दिन, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण करवाकर पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया था। राष्ट्र के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील सभी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों तथा समस्त तकनीशियनों को हृदय से आभार। आपके परिश्रम एवं पुरुषार्थ से ही 'आत्मनिर्भर भारत' की संकल्पना सुफलित हो रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com