सीएम ने सतना में 287 करोड़ लागत के विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात, कार्यक्रम में कही ये बातें
सतना, मध्यप्रदेश। सतना जिले के रामनगर में आयोजित महिला सम्मेलन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास कार्यों की सौगातें दी है यहां सीएम ने 287 करोड़ लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
सतना में आयोजित कार्यक्रम
सतना में आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा कि, मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना सेना के रूप में हमारी बहनें स्कूटी से रामनगर का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 'लाड़ली बहना सेना' के रूप में मध्यप्रदेश में यह नई क्रांति है। लाड़ली बहनों को विश्वास दिलाता हूँ कि आपकी पहनाई पगड़ी की शान कभी जाने नहीं दूंगा। हमारी संस्कृति में महिलाओं को सदैव देवी का दर्जा दिया है। भारत "गीता, गंगा और गायत्री" का देश रहा है। भाजपा सरकार में अब समाज की मानसिकता बदल रही है। बेटियों के जन्म को अब सौभाग्य माना जाता है। मध्यप्रदेश में बेटियाँ बोझ नहीं बल्कि वरदान मानी जाती है।
कार्यक्रम में सीएम ने कही ये बातें
मध्यप्रदेश में 1 लाख 30 हजार लाड़ली लक्ष्मियाँ हैं। इनकी मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई की फीस भाजपा सरकार भरेगी। बेटियों को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है।
प्रदेश में हमारी लाड़ली बहनाओं के खाते में अगले माह से प्रति माह 1 हज़ार रुपए डाले जाएंगे। ये योजना हमारी लाड़ली बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करने में एक क्रांति की तरह सिद्ध होगी।
गर्व की बात है कि मध्यप्रदेश में 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनें हैं, इनके खाते में 16 हज़ार करोड़ रुपए डाले जाएंगे। बहनों को उनके अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए भाजपा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
मध्यप्रदेश में हम हर गाँव में "लाड़ली बहना सेना" बना रहे हैं। लाड़ली बहनाओं की ये सेना लाड़ली बहनाओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण साबित होगी। मैं ये भी ऐलान करता हूँ कि मध्यप्रदेश की धरती पर सभी की अपनी जमीन होगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।