CM शिवराज सिंह चौहान
CM शिवराज सिंह चौहान Social Media

53,000 करोड़ से अधिक की प्रदेशव्यापी 14,375 अधोसंरचना और विकास परियोजनाओं का CM ने किया लोकार्पण तथा भूमिपूजन

भोपाल, मध्यप्रदेश। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज की तिथि इतिहास में दर्ज की जाएगी। अकेले आज के दिन 53,000 हजार करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ।

हाइलाइट्स :

  • भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में अधोसंरचना और विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

  • CM ने 53,000 करोड़ से अधिक की प्रदेशव्यापी 14,375 अधोसंरचना और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन किया

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज की तिथि इतिहास में दर्ज की जाएगी

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 53,000 करोड़ से अधिक की प्रदेशव्यापी 14,375 अधोसंरचना और विकास परियोजनाओं का मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि, न भूतो न भविष्यति। यह मध्यप्रदेश के लिए अद्भुत पल है, आज की तिथि इतिहास में दर्ज की जाएगी। अकेले आज के दिन 53,000 हजार करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ।

आज शानदार 5 लाख किलोमीटर की सड़कें मध्यप्रदेश की धरती पर हैं: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि, एक जमाना था तब हमारे पास टूटी-फूटी गड्ढों वाली सड़कें थीं। वह भी केवल 60 हजार किलोमीटर की। आज मुझे कहते हुए गर्व है कि आज शानदार 5 लाख किलोमीटर की सड़कें मध्यप्रदेश की धरती पर हैं, मध्यप्रदेश में कभी केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर जमीन में सिंचाई होती थी। आज 47 लाख हेक्टेयर जमीन में सिंचाई हो रही है, 65 लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई की योजनाओं पर काम हो रहे हैं। आने वाले समय में 100 लाख हेक्टेयर जमीन में सिंचाई होगी। हम किसान की एक-एक इंच जमीन सींच देंगे।

प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से मध्‍यप्रदेश में लगभग 67 हजार करोड़ के जल जीवन मिशन के काम चल रहे हैं, स्कूलों के क्षेत्र में तो क्रांति हुई है... हमने भोपाल में 600 करोड़ की लागत से जो ग्लोबल स्किल्स पार्क बनाया है, उसमें काम सीखने वाले बच्चे को रोजगार मिलना ही मिलना है। साथ ही प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या तेजी से बढ़ी है, अब यहां से हजारों डॉक्टर बनकर निकलेंगे। देश में मध्‍यप्रदेश एकलौता ऐसा राज्‍य है, जहां मेडिकल के साथ ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिंदी में होगी।

मेरे प्रिय प्रदेशवासियों...

  • साल 2003-04 तक प्रति व्‍यक्ति वार्षिक आय लगभग 11 हजार थी, जो अब ₹1.40 लाख हो गई है।

  • आज अनाज का उत्पादन 619 लाख मीट्रिक टन है, मध्यप्रदेश ने अन्न के भंडार भर दिये हैं।

  • भारत से दुनिया में सबसे ज्यादा गेहूं निर्यात अपना मध्यप्रदेश कर रहा है। आज मध्‍यप्रदेश का बजट 3 लाख 14 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co