सीएम ने के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि और मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
मध्यप्रदेश। आज के. एस. सुदर्शन (K. S. Sudarshan) की पुण्यतिथि और मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (Mokshagundam Visvesvaraya) की जयंती पर देश उन्हें याद कर नमन कर रहा है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भी ट्वीट कर उन्हें नमन किया है।
के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की: CM
के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की। संघ में सुदर्शन जी के नवाचारों ने शाखाओं के संचालन को नया आयाम दिया। प्रज्ञा वाहक नाम वैचारिक संगठन की स्थापना में आपका महत्वपूर्ण योगदान है।
ग्राम विकास, कृषि, गौपालन और ऊर्जा आदि क्षेत्र में देशज और परंपरागत अनुभवों व जानकारियों के संबंध में आपकी विशेष रूचि थी। आपने समाज को न सिर्फ सही दिशा दिखाई, बल्कि किसी भी समस्या की गहराई तक जाकर उसके बारे में मूलगामी चिंतन कर उचित समाधान भी ढूंढा। आपके कार्य और विचार हमें सदैव सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती
वही, मुख्यमंत्री ने महान अभियन्ता एवं राजनयिक, भारत रत्न से विभूषित सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित की। सीएम ने कहा- सर विश्वेश्वरैय्या जी की जयंती को देश आज अभियन्ता दिवस के रूप में मना रहा है। जहां आपका नाम आता है, वहां उपलब्धियां स्वयं साथ जुड़ जाती हैं। कृष्णराजसागर बांध, भद्रावती आयरन एंड स्टील वर्क्स, मैसूर संदल ऑयल एंड सोप कारखाना, मैसूर विश्वविद्यालय, बैंक ऑफ मैसूर सहित अन्य कई महान उपलब्धियाँ विश्वेश्वरैय्या जी के ही कड़े प्रयासों से मिलीं। आपका संपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है। आपके चरणों में सादर नमन।
देश के सुविख्यात अभियंता, भारत रत्न से सम्मानित डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन्। "अभियंता दिवस" पर देश के नव - निर्माण में समर्पित सभी अभियंता बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
वीडी शर्मा
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।