मकर संक्रांति की सभी को शुभकामनाएं
मकर संक्रांति की सभी को शुभकामनाएंSocial Media

मकर संक्रांति की सभी को शुभकामनाएं, ईश्वर से प्रार्थना है कि तिल-गुड़ की मिठास आपके जीवन में सदा बनी रहे: CM

#Happy Makar Sankranti 2024: साधना-ध्यान और दान-पुण्य की पवित्र परंपरा से जुड़े पावन पर्व मकर संक्रांति पर CM मोहन यादव समेत कई नेताओं ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

हाइलाइट्स :

  • मकर संक्रांति पर मध्यप्रदेश के नेताओं ने सभी को दी हार्दिक शुभकामनाएं

  • सीएम ने कहा- मध्यप्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की मंगलकामनाएं

  • उत्तरायण के सूर्य की किरणें आपके जीवन को हर्षोल्लास, वैभव, सुख एवं समृद्धि के प्रकाश से रोशन करें

#Happy Makar Sankranti 2024: हर साल जनवरी के महीने में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है, इस पर्व को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। साधना-ध्यान और दान-पुण्य की पवित्र परंपरा से जुड़े पावन पर्व मकर संक्रांति पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई नेताओं ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर लिखा- भास्करस्य यथा तेजो मकरस्थस्य वर्धते, तथैव भवतां तेजो वर्धतामिति कामये। मकरसंक्रांन्तिपर्वणः सर्वेभ्यः शुभाशयाः। मध्यप्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की मंगलकामनाएं। उत्तरायण के सूर्य की किरणें आपके जीवन को हर्षोल्लास, वैभव, सुख एवं समृद्धि के प्रकाश से रोशन करें। ईश्वर से प्रार्थना है कि तिल और गुड़ की मिठास आपके जीवन में सदा बनी रहे।

आप सभी को मकर संक्रांति, पोंगल, भोगाली, बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही कामना है।

वीडी शर्मा

यह पर्व आप सभी के लिए शुभ, मंगलदायी, आनंद देने वाला हो: शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- सभी मध्यप्रदेश और देशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं! आज से सूर्य उत्तरायण हो जायेंगे और यह काल अत्यंत मंगलकारी हो जायेगा। इस पुण्य और पवित्र काल में भगवान आदित्य से यही प्रार्थना कि यह पर्व आप सभी के लिए शुभ, मंगलदायी, आनंद देने वाला हो और आपके जीवन में प्रगति एवं कल्याण का नया सवेरा लाये।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com