रेल लाइन के विस्तार और नई ट्रेनों के संचालन के संबंध में हुई चर्चा, जल्द ही MP को मिलेगी कई नई सौगातें: सीएम

मध्यप्रदेश। प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है कि, जल्द ही मध्यप्रदेश को नई ट्रेनों और रेल लाइन की मंजूरी मिलेगी।
MP को मिलेगी कई नई सौगातें
MP को मिलेगी कई नई सौगातेंSocial Media

हाइलाइट्स :

  • प्रदेशवासियों के लिए सामने आई एक बड़ी खुशखबरी

  • मध्यप्रदेश को नई ट्रेनों और रेल लाइन की मंजूरी मिलेगी

  • प्रदेश को कई नई ट्रेनों की सौगात मिलेगी

मध्यप्रदेश। प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है कि, जल्द ही मध्यप्रदेश को नई ट्रेनों और रेल लाइन की मंजूरी मिलेगी। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने जानकारी देते हुए कहा कि, प्रदेश को कई नई ट्रेनों की सौगात मिलेगी।

CM मोहन यादव ने संदेश जारी करते हुए बताया-

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना वीडियो संदेश जारी करते हुए बताया कि, उन्होंने पिछले दिनों दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में मध्यप्रदेश में रेल लाइन के विस्तार और नई ट्रेनों के संचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश को इस दिशा में कई नई सौगातें मिलेंगी।

उन्होंने बताया कि उज्जैन-झालावाड़ रेल लाइन को जल्द मंजूरी मिलेगी। उज्जैन-दिल्ली-मुंबई रूट पर नई नमो भारत ट्रेन मिलेगी। इंदौर-भोपाल-उज्जैन के बीच रेपिड रेल और वंदे मेट्रो चलाने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इंदौर-दाहोद रेल परियोजना जल्द क्रियान्वित होगी। उन्होंने बताया कि कोलकाता और वाराणसी से प्रदेश की रेल कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। राज्य को छह नए रेलवे ओव्हर ब्रिज मिलेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना में प्रदेश के कई स्टेशनों के उन्नयन के कार्य होंगे। साथ ही वैष्णव ने कई अन्य प्रस्तावों पर जल्द निर्णय लेने की बात कही है।

इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने बताया कहा कि, विगत दिनों केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। इस दौरान सीएम गोयल को बताया कि हैंडलूम मध्यप्रदेश की पहचान रही है। विश्व स्तर पर इसे अधिक प्रभावी बनाने तथा निखारने के लिए साड़ी वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश की चंदेरी, माहेश्वरी और बाघ प्रिंट का विशेष रूप से प्रदर्शन होगा।

प्रदेश की इस पहल में केंद्र सरकार भी सहयोग देगी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल से इस पर सहमति प्राप्त हुई है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गोयल ने प्रदेश में टेक्सटाइल सेक्टर को विस्तार देने और कौशल उन्नयन के लिए भी अनेक कार्यों की स्वीकृति दी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com