शैतान सिंह भाटी, 'काका कालेलकर', महेंद्र प्रताप सिंह की जयंती
शैतान सिंह भाटी, 'काका कालेलकर', महेंद्र प्रताप सिंह की जयंतीSocial Media

मेजर शैतान सिंह भाटी, 'काका कालेलकर' और महेंद्र प्रताप सिंह की जयंती पर सीएम ने किया नमन

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज शैतान सिंह भाटी, 'काका कालेलकर' और महेंद्र प्रताप सिंह की जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है, मुख्यमंत्री ने भी उन्हें शत-शत नमन किया।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज मेजर शैतान सिंह भाटी, 'काका कालेलकर' और महेंद्र प्रताप सिंह की जयंती है। इनकी जयंती पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है, इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने उन्हें शत-शत नमन किया है।

शैतान सिंह भाटी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन: सीएम

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर मेजर शैतान सिंह भाटी की जयंती पर नमन किया है। CM शिवराज सिंह चौहान ने लिखा- वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक, परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह भाटी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन, मातृभूमि की रक्षा के लिए आपके साहस और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।

'काका कालेलकर' की जयंती पर सीएम ने ट्वीट कर लिखा-

'काका कालेलकर' की जयंती पर सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि, महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार तथा लेखक दत्तात्रेय बालकृष्ण कालेलकर 'काका कालेलकर' जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन। देश की आजादी एवं शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, भाषा आदि के क्षेत्रों में आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

महेंद्र प्रताप सिंह जी की जयंती पर सादर नमन: CM

सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक 'आर्यन पेशवा' के नाम से प्रसिद्ध राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन, मां भारती को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने और शिक्षित समाज के निर्माण में आपका योगदान अविस्मरणीय है।

बता दें, राजा महेन्द्र प्रताप सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार, लेखक, क्रांतिकारी, समाज सुधारक और महान दानवीर थे। वे 'आर्यन पेशवा' के नाम से प्रसिद्ध थे और भारत की अंतिम सरकार के अध्यक्ष थे। यह सरकार प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान बनी थी और भारत के बाहर से संचालित हुई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com