मेजर ध्यानचंद की जयंती
मेजर ध्यानचंद की जयंती Sudha Choubey - RE

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर बोले सीएम- आपने देश में हॉकी को ऊंचाइयों पर पहुँचाया और देश को गौरवान्वित किया

आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती है। इस खास मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें याद करते जिए नमन किया है।

हाइलाइट्स-

  • हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती आज।

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए किया नमन।

  • मुख्यमंत्री ने कहा- आपने देश में हॉकी को जिन ऊंचाइयों पर पहुँचाया और देश को गौरवान्वित किया।

भोपाल, मध्य प्रदेश। आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती है। इस खास मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने उन्हें याद करते जिए नमन किया है। उन्होंने कहा कि, आपने देश में हॉकी को जिन ऊंचाइयों पर पहुँचाया और देश को गौरवान्वित किया।

शिवराज सिंह चौहान ने कही यह बात:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा से पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाने वाले, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर नमन करता हूं। आपने देश में हॉकी को जिन ऊंचाइयों पर पहुँचाया और देश को गौरवान्वित किया, उसके लिए राष्ट्र आपका कृतज्ञ है।"

नरोत्तम मिश्रा ने कही यह बात:

वहीं, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "अपने अद्भुत खेल कौशल से भारतीय हॉकी को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलवाने में महती भूमिका निभाने वाले हॉकी के जादूगर, पद्मभूषण से सम्मानित मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर सादर नमन। इस अवसर के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस की समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

वीडी शर्मा ने कही यह बात:

वहीं, मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “राष्ट्रीय खेल दिवस” हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत - शत नमन। अपनी लगन और मेहनत से युवाओं के प्रेरणास्रोत बने मेजर ध्यानचंद जी का जीवन लगातार आगे बढ़ने और पूरी दुनिया में तिरंगे का मान बढ़ाने की प्रेरणा देता है।"

कैलाश विजयवर्गीय ने किया ट्वीट:

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "भारतीय हॉकी को विश्व मे नाम और सम्मान दिलाने वाले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर कोटिशः नमन। सभी खिलाडियों एवं खेल प्रेमियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।"

कमलनाथ ने कही यह बात:

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "भारत के गौरव, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं सभी देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co