आज राहुल सांकृत्यायन और शरण रानी की जयंती
आज राहुल सांकृत्यायन और शरण रानी की जयंतीSocial Media

भारतविद् पद्म भूषण महापंडित राहुल सांकृत्यायन और शरण रानी की जयंती पर CM का नमन संदेश

भोपाल, मध्यप्रदेश। “महापंडित” पद्मभूषण राहुल सांकृत्यायन और प्रथम महिला सरोद वादक शरण रानी की जयंती है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें याद कर नमन किया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। हिंदी में यात्रा-साहित्य को लोकप्रिय बनाने वाले घुमक्कड़ विद्वान, भाषा, इतिहास एवं बौद्ध साहित्य के प्रकांड ज्ञाता, “महापंडित” पद्मभूषण राहुल सांकृत्यायन और भारतीय शास्त्रीय संगीत' की विद्वान, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, प्रथम महिला सरोद वादक शरण रानी की जयंती है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें याद कर नमन किया है।

राहुल सांकृत्यायन की जयंती पर सीएम ने किया नमन:

राहुल सांकृत्यायन की जयंती पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि, महान स्वाधीनता सेनानी, सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं यात्रा साहित्य के जनक महापंडित राहुल सांकृत्यायन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। किन्नर देश की ओर, लंका, जापान, सतमी के बच्चे, वोल्गा से गंगा, जीने के लिए जैसी आपकी अमूल्य कृतियां साहित्य जगत को सदैव सुरभित करती रहेंगी।

राहुल सांकृत्यायन की जयंती
राहुल सांकृत्यायन की जयंतीSocial Media

हिंदी यात्रा साहित्य के पितामह, युगांतरकारी साहित्यकार महापंडित राहुल सांकृत्यायन जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं।

नरोत्तम मिश्रा

9 अप्रैल सन 1893 में हुआ था राहुल सांकृत्यायन का जन्म

बता दें, राहुल सांकृत्यायन का जन्म 9 अप्रैल, 1893 को पन्दहा ग्राम, ज़िला आजमगढ़ (UP) में हुआ था। महापण्डित राहुल सांकृत्यायन को हिन्दी यात्रा साहित्य का जनक माना जाता है। वे एक प्रतिष्ठित बहुभाषाविद थे और 20वीं सदी के पूर्वार्द्ध में उन्होंने यात्रा वृतांत तथा विश्व-दर्शन के क्षेत्र में साहित्यिक योगदान किए।

शरण रानी की जयंती पर CM का नमन संदेश:

शरण रानी का जन्‍म 9 अप्रैल, 1929 को दिल्‍ली के एक जाने माने कायस्थ परिवार में हुआ था। बता दें, शरण रानी हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की विद्वान और सुप्रसिद्ध सरोद वादक थीं, आज शरण रानी की जयंती है। ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि, भारतीय शास्त्रीय संगीत' की विद्वान, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित, प्रथम महिला सरोद वादक शरण रानी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। शास्त्रीय संगीत को समृद्ध करने में आपके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

शरण रानी की जयंती
शरण रानी की जयंतीSocial Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co