वीडी शर्मा के समर्थन में उतरे सीएम
वीडी शर्मा के समर्थन में उतरे सीएमPriyanka Yadav-RE

वीडी शर्मा के समर्थन में उतरे सीएम, कहा- "कांग्रेस पार्टी ने फिर स्तरहीन राजनीति का उदाहरण दिया है"

MP Politics: प्रदेश के CM ने बयान देते हुए कहा कि, कांग्रेस ने फिर स्तरहीन राजनीति का उदाहरण दिया है, जिसमें उन्होंने एक ट्वीट के जरिये बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।

MP Politics: चुनावी साल में नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। ऐसे में अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बीच सियासी मुद्दा अब गर्माता जा रहा है। कांग्रेस ने ट्वीट कर वीडी शर्मा पर निशाना साधा तो बीजेपी के नेता भी कांग्रेस पर हमलावर हो गए।

CM ने वीडी शर्मा का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी वीडी शर्मा का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बयान देते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने आज फिर स्तरहीन राजनीति का उदाहरण दिया है, जिसमें उन्होंने एक ट्वीट के जरिये बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।

सीएम बोले- वीडी शर्मा के नेतृत्‍व में प्रदेश भाजपा आगे बढ़ रही

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि, वीडी शर्मा बीजेपी के समर्थ और कर्मठ कार्यकर्ता हैं, उनके परिश्रम और कुशल नेतृत्व से बीजेपी मध्यप्रदेश लगातार आगे बढ़ रही है। हमारा संगठन श्रेष्ठ है... वही, मध्यप्रदेश भाजपा ने ट्वीट कर कहा- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से कांग्रेस में दहशत है और कमलनाथ जी डरे हुए हैं। कांग्रेस की घटिया भाषा और कमलनाथ जी एवं दिग्विजय सिंह जी की बयानबाजी से स्पष्ट है कि ये सभी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से घबराए हुए हैं। ये डर अच्छा है!

बता दें, बुधवार को कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा पर निशाना साधा और उन्‍हें 'निकम्‍मा, भ्रष्‍ट' कह दिया। इस पर मुख्‍यमंत्री शिवराज ने पलटवार किया है। इससे पहले नरोत्तम मिश्रा ने वीडी शर्मा का समर्थन करते हुए कहा था कि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पूरा जीवन प्रचारक की भांति देश और संगठन को समर्पित रहा है। कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी झूठे आरोप लगाकर चरित्र हत्या की राजनीति कर रहे हैं,जो खुद उनके लिए घातक होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com