CM Shivraj Amla Visit
CM Shivraj Amla VisitRE-Bhopal

CM Shivraj Amla Visit : आमला में बोले CM शिवराज, ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं...

CM Shivraj Amla Visit : CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भाजपा अपना संकल्प पत्र जारी कर रही है। इस संकल्प पत्र में महिलाओं, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से शामिल किए जाएंगे।

हाइलाइट्स :

  • सीएम शिवराज ने आमला में की जनसभा।

  • शिवराज ने साधा कांग्रेस पर निशाना।

  • सीएम शिवराज ने कहा, रिश्तों की बारीकी कांग्रेस नहीं समझ सकती।

बैतूल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस पार्टी किसी की सगी नहीं हो सकती। कांग्रेस के सहयोगी हैं अखिलेश यादव। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस झूठ बोलने वाली पार्टी है। कांग्रेस पर विश्वास नहीं किया जा सकता। कांग्रेस के दो नेता अपने-अपने बेटा-बेटी को स्थापित करने में लगे हैं। मैं जनता के विकास में लगा हूँ। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल के आमला में जनसभा के दौरान कही है।

रिश्तों की बारीकी कांग्रेस नहीं समझ सकती :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा में कहा, आज भाजपा अपना संकल्प पत्र जारी कर रही है। इस संकल्प पत्र में महिलाओं, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से शामिल किए जाएंगे। मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूँ। मैडम प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश आई थी उन्होंने कहा कि, मामा तो कंस भी था। अब कांग्रेस ऐसे काम करेगी तो मामा कंस ही लगेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि, वो भाजपा में 5 पांडवों से लड़ रहे हैं हम खुश हैं क्योंकि, अगर हम पांडव हैं तो वो कौरव हुए। रिश्तों की बारीकी कांग्रेस नहीं समझ सकती।

सीएम शिवराज ने आगे कहा, बहनों के लिए मैं भाई हूँ। लाड़ली लक्ष्मी योजना, नौकरियों में आरक्षण, और लाड़ली बहना जैसी अनेकों योजना हमने चलाई है। अब तो हमने यह भी तय कर लिया है कि, 21 साल की अविवाहित बेटियों को भी लाड़ली बहना योजना में शामिल किया जायेगा। हमारा लक्ष्य महिलाओं को लखपति बनाना है। हम प्रत्येक परिवार एक रोजगार के तहत हर परिवार में एक रोजगार अवश्य देंगे। जितने विकास के कार्य हुए वो भाजपा के शासनकाल में हुए। कमलनाथ कहा करते थे, मेरे पास पैसा नहीं है लेकिन मैं कह रहा हूँ मेरे पास खूब पैसा है। विकास कार्य में कोई कमी नहीं आने दूंगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com