सीएम ने किया ऐलान
सीएम ने किया ऐलानPriyanka Yadav-RE

सीएम शिवराज का ऐलान- अगली फ्लाइट से दादा और दादी जोड़े से जा सकेंगे तीर्थ यात्रा पर

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana: आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान करते हुए कहा कि, अगली बार जोड़े से कराएंगे तीर्थ दर्शन, योजना में नया प्रावधान जोड़ा जाएगा।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana: आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीर्थयात्रियों के लिए भोपाल हवाईअड्डे से प्रयागराज जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने ऐलान करते हुए कहा कि, अगली बार जोड़े से तीर्थ दर्शन कराएंगे।

सीएम शिवराज ने कही ये बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- "अगली फ्लाइट से दादा जी और दादी जी जोड़े से तीर्थ यात्रा पर जा सकेंगे। योजना में नया प्रावधान जोड़ा जाएगा" मेरे माता पिता समान बुजुर्ग आज हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार का कर्तव्‍य है कि मनुष्‍य को हर प्रकार की सुख देने की कोशिश करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में विमान से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में एक परिवार से एक सदस्य तीर्थ-यात्रा पर जा सकता हैं। अगली यात्रा से एक परिवार से एक से अधिक सदस्यों की तीर्थ-यात्रा पर जाने की व्यवस्था की जाएगी, इससे बुजुर्ग अपने जीवनसाथी के साथ तीर्थ का पुण्य प्राप्त कर सकेंगे। रेल और विमान से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा लगातार जारी रहेगी। मध्यप्रदेश गरीब बुजुर्ग तीर्थ-यात्रियों को हवाई यात्रा कराने वाला देश का पहला राज्य है। विमान से प्रयागराज जाने वाली पहली तीर्थ-यात्रा में 32 बुजुर्ग तीर्थ-यात्री शामिल हुए, जिसमें 24 पुरूष और 8 महिला तीर्थ-यात्री शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने शॉल-श्रीफल भेंट कर और फूलों की माला पहना कर बुजुर्ग तीर्थ-यात्रियों का अभिवादन कर स्वागत किया। तीर्थ-यात्री कृष्णा चौबे को प्रतीक स्वरूप बोर्डिंग पास की प्रतिकृति प्रदान की, CM ने बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

बता दें, आज स्मृतियों को सहजने बुजुर्ग तीर्थ-यात्रियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिचवाया और ढोल-ढमाकों एवं धर्म ध्वजा के साथ तीर्थ-यात्रियों को विमानतल में प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों को प्रयागराज की तीर्थ-यात्रा पर ले जा रही इंडिगो की नियमित फ्लाइट को विमानतल से रवाना किया। विमान से प्रयागराज जा रहे भाव-विभोर बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता-पिता के समान हमारे बुजुर्ग आज तीर्थ-यात्रा पर विमान से रवाना हो रहे हैं। माना गया है कि राम नाम से मुख, ब्र्रम ज्ञान से हृदय, तीर्थ जाने से चरण और दान-पुण्य करने से हाथ पवित्र होते हैं। भारतीय संस्कृति में तीर्थ का बहुत महत्व है। भगवत प्राप्ति के तीन मार्ग क्रमश: भक्ति मार्ग, ज्ञान मार्ग और कर्म मार्ग बताए गए हैं। भगवान की भक्ति में डूबना ही भक्ति मार्ग है, तीर्थ-यात्रा यही अनुभूति प्रदान करती है। प्रदेश के बुजुर्गों को आध्यात्मिक शांति और आनंद की अनुभूति कराने के लिए ही गंगा-यमुना-सरस्वती नदियों का संगम स्थल तीर्थराज-प्रयागराज की यात्रा पर विमान से भेजा जा रहा है।

मुख्यमंत्री बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हमारी सरकार ने ऐसी व्यवस्था कर दी है, जिससे हवाई चप्पल पहने वाले भी हवाई यात्रा कर सकेंगें। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में विमान से तीर्थ-यात्रा की व्यवस्था करना प्रधानमंत्री मोदी की सोच को साकार करने का प्रयास है। यह यात्राएँ लगातार जारी रहेंगी। उन्होंने बताया कि योजना में अब तक 7 लाख 82 हजार बुजुर्ग रेल से तीर्थ-यात्रा कर चुके हैं। विमान से तीर्थ-यात्राओं का क्रम निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के साथ ही शिर्डी, मथुरा-वृंदावन, गंगासागर की यात्रा विमान से कराई जाएगी। साथ ही प्रदेशवासियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए विकास और कल्याण के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व प्रोटेम स्पीकर तथा विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक विष्णु खत्री, कृष्णा गौर, भोपाल महापौर मालती राय और अन्य जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com