सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर किया वार
सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर किया वारSyed Dabeer Hussain - RE

सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर किया वार, कहा- राहुल बाबा की "बुद्धि, विवेक और समझ" से पूरा देश परिचित है

एमपी में चुनावी दौर में वार पलटवार का दौर तेज़ी से बढ़ रहा हैं। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पर सीधे निशाना साधा हैं।

मध्यप्रदेश। प्रदेश में वार पलटवार बहुत जोरो से चल रहा हैं। विधानसभा चुनाव के चलते दोनों पार्टियों के नेताओ के लगातार एक दूसरे पर कटाक्ष और आरोपों का सिलसिला चल रहा हैं। इसी में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के साथ राहुल गांधी पर निशाना साधा हैं।

सीएम ने दिया यह बयान :

इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा- "अपमानित करने के लिए कुख्यात कांग्रेस का कारनामा देखिए, देश के नवनिर्माण को समर्पित विभूतियों को दरकिनार कर जवाहर लाल नेहरू जी और इंदिरा गांधी जी ने स्वयं भारत रत्न ले लिया। जिन विभूतियों का अपमान किया, राजनीतिक लाभ के लिए उनके चित्र चलाना कांग्रेस के नैतिक पतन को दर्शाता है"

सीएम ने किया राहुल बाबा पर वार :

सीएम शिवराज ने आज अपने बयान में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पर सीधे शब्दों में वार करते हुये कहा कि, "राहुल बाबा, जिनकी "बुद्धि, विवेक और समझ" से पूरा देश परिचित है, उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी द्वारा लाए गए अध्यादेश की प्रतियां फाड़ दी थीं। अपनी पार्टी की सरकार और देश के प्रधानमंत्री का अपमान कांग्रेस में नया नहीं। सीताराम केसरी का अपमान देश ने देखा है"

अपमानित करना कांग्रेस की संस्कृति है: सीएम

इसके अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि, अपमानित करना कांग्रेस की संस्कृति है। प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जी को इंदिरा जी ने अपमानित करते हुए उनके आवास तीन मूर्ति भवन से बाहर कर दिया था। अपमान भरे शब्द थे "यह आपके (शास्त्री जी) के हिसाब से ज्यादा बड़ा है।" आज शास्त्री जी की फोटो लगाते उन्हें शर्म नहीं आती

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co