विधान सभा सत्र के लिए करें तैयारियां पूरी : मुख्यमंत्री चौहान
विधान सभा सत्र के लिए करें तैयारियां पूरी : मुख्यमंत्री चौहानSocial Media

विधान सभा सत्र के लिए करें तैयारियां पूरी : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में आज एक बैठक लेकर आगामी विधानसभा सत्र के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

भोपाल, मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान समय-समय पर किसी खास मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बैठक लेते आए हैं। वहीँ, अब शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में आज एक बार फिर खास चर्चा के लिए बैठक का आयोजन किया। जो कि, आगामी विधानसभा सत्र के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारी के संबंध में थी। उन्होंने इस बैठक में समस्त उपस्थित लोगों से इस मामले में जानकारी प्राप्त की। इसेक बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जरूरत के हिसाब से वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने ली बैठक :

दरअसल, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज यानी शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने इस बैठक में इन वरिष्ठ अधिकारियों से उनके विभागों से संबंधित प्राप्त विधानसभा प्रश्नों और उनके उत्तर भेजे जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, 'सत्र से संबंधित आवश्यक कार्यवाही पूरी की जाए। इसके साथ ही विभागों के संबंधित अधिकारी भी सत्र के दौरान उपस्थित रहे।' इसके अलावा उन्होंने इस बैठक के बाद सत्र से जुड़े कार्यों को समय पर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

अनेक सदस्य हुए शामिल :

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंत्रालय में ली गई मंत्रिमंडल की इस बैठक में मंत्रि परिषद के अनेक सदस्य शामिल हुए। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार, संसदीय कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि. मध्यप्रदेश विधान सभा का सत्र 19 से 23 दिसम्बर 2022 की अवधि में हो रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co