Happy Bhai Dooj 2020: मुख्यमंत्री शिवराज ने सभी को दी भाईदूज की आत्मीय बधाई

भोपाल, मध्यप्रदेश : देशभर में आज (16 नवंबर 2020) भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है, भाई-बहन के पवित्र बंधन के पर्व पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी हार्दिक बधाई।
Happy Bhai Dooj 2020
Happy Bhai Dooj 2020Priyanka Yadav-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। देशभर में भाई दूज का त्योहार सोमवार यानि आज को मनाया जा रहा है, हर वर्ष दिवाली के दो दिन बाद यानी गोवर्धन पूजा के अगले दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। बताते चलें कि भाई-बहन के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है "भाईदूज" इस दिन बहनें भाइयों को तिलक और आरती उतारकर भोजन कराती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, वहीं, बदले में भाई बहन की रक्षा का वचन देकर उन्हें तोहफे देते हैं। रक्षाबंधन की ही तरह भाईदूज भी भाई-बहन के प्यार के प्रतीक का पर्व है।

शिवराज ने ट्वीट कर दी भाईदूज की बधाई-

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर सभी को भाईदूज की हार्दिक बधाई। कहा- गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे, मेरे भाई आप बढ़ें, फूले-फलें। आपको 'भाई दूज' की आत्मीय बधाई! भाई-बहन के प्रेम व स्नेह का धन उत्तरोत्तर समृद्ध हो। यमदेव की कृपा हो, सब सुखी हों और सबकी मनोकामनाएं पूरी हों, यही प्रार्थना।

नरोत्तम मिश्रा ने दी भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट कर सभी देशवासियों को भाई-बहन के पवित्र बंधन के पर्व भाई दूज, यम द्वितीया और भगवान चित्रगुप्त जयंती की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। मां पीताम्बरा से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो।

देशभर में इस वर्ष भाई दूज का पर्व 16 नवंबर 2020 मनाया जा रहा हैं। इस दिन ही दीपोत्सव का समापन हो जाता है, यह त्यौहार भाई-बहन के लिए बेहद ही खास होता है। रक्षाबंधन की तरह भाईदूज का महत्व भी बहुत ज्यादा होता है। इस दिन बहनें भाईयों को सूखा नारियल देती हैं साथ ही उनकी सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना करती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com