CM शिवराज ने सूर्य नमस्कार
CM शिवराज ने सूर्य नमस्कार Priyanka Sahu -RE

National Youth Day : CM शिवराज ने सूर्य नमस्कार कर युवाओं के लिए दिया यह खास संदेश

National Youth Day : मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती नेशनल यूथ डे पर अपने निवास पर सूर्य नमस्कार किया और कही यह बात...

National Youth Day : महान आध्यात्मिक गुरु, समाज सुधारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की आज 12 जनवरी को जयंती है और उनके जन्मदिवस पर हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस भारत के उन युवाओं व नौजवानों को समर्पित एक खास दिन है, जो देश के भविष्य को बेहतर और स्वस्थ बनाने का क्षमता रखते हैं। इस बीच आज मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर सूर्य नमस्कार किया।

CM शिवराज ने किया ट्वीट :

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती National Youth Day पर CM शिवराज सिंह चौहान ने सूर्य नमस्कार किया और प्रदेश के युवाओं के नाम एक वीडियो संदेश जारी कर यह अपील की। CM शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में लिखा- मेरे बच्चों, सूर्य नमस्कार और प्राणायाम प्रतिदिन कीजिये। यह आपको शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनायेगा। आप स्वयं के साथ दूसरों को भी इसके अभ्यास के लिए प्रेरित कीजिये। हम सबके इस छोटे से प्रयास से स्वस्थ मध्यप्रदेश और स्वस्थ भारत के ध्येय की प्राप्ति होगी।

ॐ सूर्याय नमः, ॐ भानवे नमः ॐ खगाय नमः, ॐ आदित्याय नमः आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती नेशनल यूथ डे पर मैंने निवास पर सूर्य नमस्कार किया। सूर्य नमस्कार और प्राणायाम हमें निरोगी और स्वस्थ रखते हैं तथा इससे हमारी कार्य-कुशलता में भी वृद्धि होती है।

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

विवेकानंद जी हर युवा में राष्ट्र निर्माता की छवि देखते थे। शिक्षा व शांति के प्रसार के साथ ही उन्होंने विश्व के युवाओं को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए भी प्रेरित किया। मेरा विश्वास युवा पीढ़ी,आधुनिक पीढ़ी में है। वे सिंह की भांति सभी समास्याओं से लड़ सकते हैं। – स्वामी विवेकानंद। युवाओं से विवेकानंद जी के इस गहरे नाते के कारण ही उनके जन्‍म दिवस को युवाओं के लिए समर्पित किया गया है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

”उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये” ओजस्वी विचारक, महान दार्शनिक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन।

मध्‍य प्रदेश के चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com