CM शिवराज ने उद्यान विस्तार अधिकारियों को नियुक्ति पत्र किए वितरण
CM शिवराज ने उद्यान विस्तार अधिकारियों को नियुक्ति पत्र किए वितरणSocial Media

मेरा जुनून MP को दुनिया का सबसे अच्छा राज्य बनाने का है: CM शिवराज

उद्यान विस्तार अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में CM शिवराज ने कहा- प्रदेश में प्रति व्यक्ति आमदनी बढ़कर अब एक लाख 40 हजार हो गई है। आमदनी बढ़ाने में खेती का भी बहुत बड़ा योगदान है।

भोपाल, मध्‍य प्रदेश। मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री निवास पर उद्यान विस्तार अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान CM शिवराज सिंह चौहान ने उद्यान विस्तार अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किए।

आमदनी बढ़ाने में खेती का भी बहुत बड़ा योगदान है :

साथ ही उद्यान विस्तार अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के मौके CM शिवराज सिंह चौहान ने अपने विचार भी व्‍यक्‍त किए। उन्‍होंने खेती के बारे में कहा- खेती भी अपने यहां अलग-अलग प्रकार की होती है। एक होती है परंपरागत खेती। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए जरूरत है कि हम फसल चक्र में परिवर्तन करें। ये आपके जीवन का दुर्लभ अवसर है, ये सौभाग्यशाली क्षण है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आमदनी बढ़कर अब एक लाख 40 हजार हो गई है। आमदनी बढ़ाने में खेती का भी बहुत बड़ा योगदान है।

यदि जरूरत से ज्यादा अनाज हमारे पास है, तो हम फलों की, सब्जियों की, फूलों की खेती करें। फसल चक्र बदलकर हम इन बागवानी फसलों को बढ़ाएं, ताकि ज्यादा पैसा मिल सके, लाभ मिल सके।

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मेरा जुनून मध्यप्रदेश को दुनिया का सबसे अच्छा राज्य बनाने का है :

आगे उन्‍होंने यह भी कहा कि, ''बागवानी उत्पादों से अलग-अलग चीजें बनाएं। जैसे संतरे से जूस, टमाटर से कैचअप और आलू हो रहा हो तो चिप्स बने। मेरा जुनून मध्यप्रदेश को दुनिया का सबसे अच्छा राज्य बनाने का है। हम दिन रात काम करने की कोशिश करते हैं। उद्योग भी ला रहे हैं, निवेश भी आ रहे हैं, स्टार्ट अप भी शुरू कर रहे हैं। सेल्फ हेल्प ग्रुप भी चल रहे हैं और एमएसएमई इकाईयां भी खोल रहे हैं।''

मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में नए आयाम रच रहा है। हमने 7वीं बार कृषि कर्मण पुरस्कार जीता है। कृषि विविधीकरण के अनेक प्रयास हमने किए हैं। फूलों, फलों, सब्जियों, औषधियों की खेती और कृषि वानिकी के साथ पशुपालन, मछली पालन की दिशा में हम प्रयास कर रहे हैं।

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co