तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक
तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठकPriyanka Yadav-RE

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में सीएम शिवराज ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

भोपाल, मध्यप्रदेश: आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास कार्यालय समत्व भवन में 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

हाइलाइट्स :

  • आज मुख्यमंत्री ने निवास कार्यालय समत्व भवन में की समीक्षा बैठक

  • सीएम ने 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

  • समीक्षा बैठक में सीएम शिवराज ने दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश भाजपा मेरी माटी-मेरा देश अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में तिरंगा यात्राएं निकालेगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाएंगे। ऐसे में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक (Review Meeting) की।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की:

मिली जानकारी के मुताबिक, आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास कार्यालय समत्व भवन में बैठक कर 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिवशेखर शुक्ला, कलेक्टर भोपाल आशीष और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा की बेहतर तैयारियां हों: CM

समीक्षा बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा है कि, 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल में होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा की बेहतर तैयारी सुनिश्चित की जाए। जन-प्रतिनिधियों से समन्वय कर तिरंगा यात्रा को व्यवस्थित रूप दिया जाए।

  • तिरंगा यात्रा, विलीनीकरण शहीद स्मृति द्वार से प्रारंभ होकर कर्फ्यू वाली माता मंदिर पर समाप्त होगी। शाम 4 बजे कफ्र्यू वाली माता मंदिर पर भव्य कार्यक्रम होगा।

  • मुख्यमंत्री तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में झंडा वंदन में मशाल प्रज्ज्वलन करेंगे। भारत माता का पूजन करेंगे।

  • कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा थीम पर फूल, गुब्बारों तथा कपड़े से सजावट की जाएगी। तिरंगा यात्रा के मार्ग के दोनों तरफ, आवास तथा प्रतिष्ठानों पर तिरंगे झंडे लगाए जाएंगे।

  • यात्रा में सजी हुई गाड़ियों में झांकियों का प्रदर्शन होगा।

  • कार्यक्रम स्थल पर लाड़ली बहना सेना की सदस्य, लाड़ली बहनें, विद्यार्थी, व्यापारिक संगठन और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम में मेरी माटी- मेरा देश अभियान मनाने का आव्हान किया था। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी मेरी माटी-मेरा देश अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्राएं एवं हर घर तिरंगा जैसे अभियान चलाकर आमजन में देशभक्ति की भावना का वातावरण निर्मित करेंगे, प्रदेश भर में तिरंगा यात्राएं निकाली जायेगी, साथ ही पार्टी कार्यकर्ता महापुरूषों की मूर्तियों एवं स्मारकों पर माल्यार्पण करेंगे। कार्यकर्ता हर घर तिरंगा लगायेंगे। 14 अगस्त को प्रदेश भर में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रम होंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co