पौधरोपण कार्यक्रम में CM शिवराज
पौधरोपण कार्यक्रम में CM शिवराजSocial Media

प्रकृति की सेवा संकल्प के 2 वर्ष पूर्ण होने पर पौधरोपण कार्यक्रम में CM शिवराज, जानें क्‍या कहा खास...

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रकृति की सेवा संकल्प के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयाेजित पौधरोपण कार्यक्रम में दिया यह संबोधन...

भोपाल, मध्‍य प्रदेश। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज रविवार (19 फरवरी) को प्रतिदिन पौधरोपण अभियान के 2 वर्ष पूर्ण हो गए है। अब तक वे जगह-जगह 2,140 पौधे लगा चुके है और आज उन्‍होंने मंत्रीगणों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ भोपाल में वृहद पौधरोपण किया। साथ ही प्रकृति की सेवा संकल्प के 2 वर्ष पूर्ण होने पर पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।

पौधों की जानकारी के संबंध में तैयार डिजिटल बुक का विमोचन :

इस दौरान आज CM शिवराज ने विगत 2 वर्षों में लगाए गए पौधों की जानकारी के संबंध में तैयार डिजिटल बुक "संकल्प के 2 वर्ष" का विमोचन भी किया। इस बुक में क्लिक एन्ड प्ले के माध्यम से आप विगत 2 वर्षों में मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा रोपित पौधों की प्रतिदिन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पौधरोपण कार्यक्रम में CM शिवराज ने कहा :

तो वहीं, प्रकृति की सेवा संकल्प के 2 वर्ष पूर्ण होने पर पौधरोपण कार्यक्रम में CM शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा- One Plant A Day के संकल्प को 2 वर्ष पूर्ण हुए हैं। 19 फरवरी 2021 को इस अभियान का पहला पौधा लगाया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वसुधैव कुटुंबकम् 'एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य' के भाव को जमीन पर उतारने का मंत्र दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज के खतरे से अगर धरती को बचाना है तो हमें पौध रोपण का महा अभियान चलाना पड़ेगा। इसके साथ बाकी उपाय भी करने होंगे।

पौध रोपण कराने के लिए जन मानस को भाषण से नहीं आचरण से प्रेरित किया जा सकता है इसलिए मैंने प्रतिदिन पौध रोपण करने का संकल्प लिया है। प्रदेश में पौध रोपण के जो अभियान चल रहे हैं, वे निरंतर चलते रहें, लेकिन खुशी के मौकों पर हम पौध रोपण जरूर करें तो प्रदेश की धरती पर धीरे-धीरे पौधों की और बढ़ोत्तरी होती जाएगी।

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

  • प्रतिदिन की दिनचर्या के काम नहाने, खाने और सोने के लिए हम समय निकालते हैं। हमें भोजन न मिले तो जिंदा नहीं रह सकते हैं। लेकिन जरा सोचिए हमें ऑक्सीजन न मिले तो क्या हम जिंदा रह सकते हैं।

  • हम सब जानते है कि पेड़ ऑक्सीजन देते हैं। जैसे हम भोजन करके अपने शरीर की आवश्यकता की पूर्ति करते हैं, वैसे ही पौध रोपण करके अपने शरीर के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता की पूर्ति भी करें।

  • अपना संकल्प मजबूत हो तो कोई भी बाधाएं सामने नहीं टिक सकती हैं। कोविड-19 के संकट काल में भी मैंने पौधरोपण का क्रम निरंतर जारी रखा। पेड़ सिर्फ हमें ऑक्सीजन, फल-फूल, छांव इत्यादि ही नहीं देते हैं, बल्कि न जाने कितने पक्षियों, जीवों, कीट-पतंगों को आश्रय भी देते हैं।

  • मुझे खुशी है कि प्रदेश में यह अभियान विराट जन आंदोलन बनता जा रहा है। 15 लाख 89 हजार 340 लोगों ने 37 लाख 10 हजार 192 पौधे लगाए गए हैं। जिनके फोटो पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं। पेड़ लगाने के साथ बचाना भी है।

  • आज यहां रामवन में हमारे मंत्रिमंडल के साथियों सहित सभी ने मिलकर 740 पौधे रोपे हैं। रामवन मानव निर्मित सबसे बड़ा जंगल होगा, यहां 1 लाख 40 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है।

पौधे जीवन की सुख, समृद्धि और आनंद का आधार हैं :

तो वहीं, मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि, ''पौधे जीवन की सुख, समृद्धि और आनंद का आधार हैं। मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती के अवसर पर #OnePlantADay का जो संकल्प लिया था उसे आज दो वर्ष पूर्ण हुए। आप भी विशिष्ट व शुभ अवसरों पर पौधरोपण अवश्य करें और धरा को सुंदर बनाएं।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com