मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह 2021-22
मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह 2021-22Social Media

खेलों के क्षेत्र में अपने बच्चों को सुविधा देने में कोई बाधा नहीं आने दूंगा: सीएम शिवराज

MP: भोपाल में आयोजित मप्र खेल अलंकरण समारोह 2021-22 एवं खेलो इंडिया सेंटर्स के लोकार्पण कार्यक्रम में CM ने मंत्री यशोधरा राजे के साथ खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 के प्रतीक चिह्न व शुभंकर का अनावरण किया।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तात्या टोपे स्टेडियम, भोपाल में आयोजित मप्र खेल अलंकरण समारोह 2021-22 एवं खेलो इंडिया सेंटर्स के लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री यशोधरा राजे के साथ खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 के प्रतीक चिह्न व शुभंकर का अनावरण किया। "मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह" में सीएम ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।

'मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह 2021-22' एवं खेलो इंडिया सेन्टर्स का लोकार्पण

हमारे बच्चे खेलों का आनंद भी उठाएं और उपलब्धियां भी प्राप्त करें: CM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मध्यप्रदेश ने खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल की है, पर यहीं नहीं रुकना है; मेरे बच्चों लगातार बढ़ते जाना है। हम खेलो एमपी यूथ गेम्स इसलिए प्रारंभ कर रहे हैं, ताकि हमारे बच्चे खेलों का आनंद भी उठाएं और उपलब्धियां भी प्राप्त करें।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कीं अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री शिवराज ने 'मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह 2021-22' एवं खेलो एमपी यूथ गेम्स के लोगो और मेसकॉट लॉच कार्यक्रम में खिलाड़ियों के हित में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, विभिन्न खेलों में पदक प्राप्त करने वाले सभी बेटा-बेटियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। खेलों के क्षेत्र में अपने बच्चों को सुविधा देने में कोई बाधा नहीं आने दूंगा, मेरे बच्चों, खेलो, कूदो और सफलता का आसमान छू लो।

  • प्रत्येक विभाग में खिलाड़ी कोटे से भर्ती हेतु पद आरक्षित किए जाएंगे

  • खेल संघों को नियमित गतिविधियों के संचालन हेतु राज्य स्तरीय खेल संघ को प्रतिवर्ष ₹5 लाख की राशि दी जाएगी

  • खेल विभाग के अमले की पुर्नसंरचना की जाएगी तथा महानिदेशक, खेल का पद भी सृजित किया जाएगा

  • अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नाथू बरखेड़ा में क्रिकेट स्टेडियम के साथ ही साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल व साइक्लिंग वेलोड्रम का निर्माण किया जाएगा

  • खेल अकादमी के मुख्य तकनीकी सलाहकारों, प्रशिक्षकों आदि अमले की सेवा शर्तों को और उपयोगी बनाया जाएगा तथा उनके मानदेय में वृद्धि की जाएगी

CM ने कीं अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं
CM ने कीं अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएंSocial Media

मध्यप्रदेश के खिलाड़ी खेलों में नित नये इतिहास रच रहे हैं। खेलों में विजय की यह गौरव यात्रा थमने न पाये, आप सब इस संकल्प के साथ आगे बढ़ें। मैं भी आपकी इस गौरव यात्रा को साधनों के आभाव में कभी रुकने नहीं दूँगा, यह मैं आपको वचन देता हूँ।

CM शिवराज

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co