CM Shivraj Question to Rahul Gandhi
CM Shivraj Question to Rahul GandhiRE-Bhopal

CM शिवराज का राहुल गांधी से सवाल : बरसों तक कांग्रेस ने शासन किया, कितने OBC प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दिए?

CM Shivraj Question to Rahul Gandhi : सीएम शिवराज ने कहा कि, मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि, जब I.N.D.I.A. गठबंधन ने सनातन का अपमान किया तो आप चुप क्यों रहे...क्या यह आपकी मौन स्वीकृति है?

हाइलाइट्स :

  • मध्यप्रदेश में चुनावी प्रचार पर रहे हैं राहुल गांधी।

  • मतदान से पहले सवाल-जवाब का दौर जारी।

  • I.N.D.I.A. पर भी सीएम चौहान ने उठाए प्रश्न।

शिवपुरी, मध्यप्रदेश। राहुल गांधी बताए कि, बरसों तक प्रदेश और देश में शासन करने वाली उनकी कांग्रेस पार्टी ने देश को कितने ओबीसी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दिए ? यह सवाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश दौरे पर आये कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी से किया है। सीएम शिवराज ने कांग्रेस के साथ-साथ इंडि अलायंस को भी सनातन पर की गई टिप्पणी को लेकर घेरा है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि, जब इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A.) ने सनातन (धर्म) का अपमान किया तो आप चुप क्यों रहे...क्या यह आपकी मौन स्वीकृति है? उनकी पार्टी ने मध्यप्रदेश में कई वर्षों तक शासन किया... उन्हें बताना चाहिए कि मध्यप्रदेश में कितने ओबीसी मुख्यमंत्री दिए। उनकी पार्टी ने देश पर भी लम्बे समय तक शासन किया, बताए कि, कितने ओबीसी नेताओं को प्रधानमंत्री बनाया गया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले मध्यप्रदेश का आए दिन दौरा कर रहे हैं। इन सभाओं के दौरान राहुल गांधी अक्सर ओबीसी वर्ग के अधिकारों का मुद्दा उठाते सुनाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराने की बात भी कही है। इन सभी बातों को लेकर सोमवार को सीएम शिवराज से प्रश्न पूछा गया था जिसके जवाब में उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co