CM शिवराज सिंह चौहान
CM शिवराज सिंह चौहानSocial Media

सीएम शिवराज ने द्रौपदी मुर्मू के भोपाल आगमन की तैयारियों की समीक्षा की, दिए ये निर्देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन मार्च को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल भ्रमण के लिए आने वाली हैं। ऐसे में आज CM शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने उनके भोपाल आगमन की तैयारियों की समीक्षा की।

भोपाल, मध्य प्रदेश। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu ) तीन मार्च को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल भ्रमण के लिए आने वाली हैं। ऐसे में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने उनके भोपाल आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बता दें कि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी तीन मार्च को राजधानी भोपाल के आगमन की तैयारियों की आज समीक्षा की। श्री चौहान ने राजकीय विमानतल पर इन तैयारियों की समीक्षा की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू अपने प्रवास के दौरान 7वें अंतरास्ट्रीय धर्म धम्म कॉन्फ्रेंस 2023 का शुभारंभ करेंगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहीं पर ही विधानसभा सत्र की तैयारियों के संबंध में भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने बजट और अन्य विषयों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। इस साल 3 लाख करोड़ का बजट तैयार हो सकता है। चुनावी साल में बड़ी योजनाओं के लिए बड़े बजट पर फोकस किया जा सकता है।

जानकरी के लिए बता दें कि, सीएम शिवराज आज अधिकारियों से चर्चा कर प्रॉपर प्लानिंग कर बजट की तैयारी करने में लगे हैं। ज़्यादा से ज़्यादा जनता के हित में बजट तैयार होने के सीएम निर्देश देंगे। विधानसभा के मुख्य अधियाक्री समेत विभागीय अधिकारी जुड़े वीडियो कांफ्रेंस में जुड़े हैं। बता दें, इस बार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही ऑनलाइन होगी। स्पीकर समेत 230 विधायकों को आईपैड दिए जाएंगे, जो विधायक आईपैड चलाना नहीं जानते उन्हें भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। सदन में विधायकों को आईपैड पर ही बजट उपलब्ध कराया जाएगा और विधायकों के सवालों के जवाब आईपैड पर उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। विधानसभा की तरफ से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि, बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू होगा और 27 मार्च तक चलेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co