प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक गौरवशाली, समृद्धशाली और ताकतवर भारत का निर्माण हो रहा है: CM शिवराज
हाइलाइट्स :
भोपाल में पीएम के 'मन की बात' कार्यक्रम के प्रथम एवं द्वितीय संस्करण का अनावरण
नेताओं ने 'मन की बात' संबोधनों पर केंद्रित किताबों का किया लोकार्पण
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बातें...
भोपाल, मध्य प्रदेश। भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के प्रथम एवं द्वितीय संस्करण का अनावरण किया गया। केंद्रीय सूचना-प्रसारण, खेल व युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यक्रम के मंच से 'मन की बात' संबोधनों पर केंद्रित किताबों का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में सीएम ने अपने संबोधन में कहा
इस कार्यक्रम में सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, जब दुनिया के देशों में सभ्यता के सूर्य का उदय नहीं हुआ था, तब हमारे देश में वेद रच दिए गये थे। लेकिन एक कालखंड आया जब हम पराधीन हो गये और स्वतंत्रता के बाद जो सरकार आई उसकी दृष्टि में "राष्ट्र प्रथम" नहीं था। भारत की पहचान घोटालों से होती थी। लेकिन प्रधानमंत्री ने भारत के प्रति दुनिया का दृष्टिकोण बदला है, आज दुनिया कह रही है कि ये दौर भारत का है। मोदी जी भारत के लिए भगवान का वरदान हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि, रूस-यूक्रेन के युद्ध में हमारे देश के बच्चे फंसे थे। लेकिन जब हमारे प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन के प्रधानमंत्री को फोन कर के कहा कि जब भारत के बच्चे निकलें तो उस समय युद्ध बंद हो जाना चाहिए, परिणाम ये हुआ कि जब बच्चे तिरंगा लेकर निकले तो युद्ध रोक दिया गया... ये भारत की ताकत है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, समृद्धशाली और ताकतवर भारत का निर्माण हो रहा है।
वही इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, आज हम, सबके चहेते दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री के MannKiBaat कार्यक्रम के प्रथम एवं द्वितीय संस्करण का विमोचन कर रहे हैं। देश को तुष्टीकरण और वंशवाद की राजनीति से बाहर निकाल कर विकासवाद की ओर मोड़ने का काम प्रधानमंत्री जी ने किया है। पूरी दुनिया में महिलाओं के नेतृत्व में विकास की बात यदि किसी ने की तो प्रधानमंत्री ने की, दुनिया में सबसे ज्यादा महिला पायलेट और सबसे ज्यादा महिला स्व सहायता समूह भारत में हैं, यह दर्शाता है कि भारत महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।