31 मई को देवीलोक के भूमिपूजन कार्यक्रम का प्रसारण MP के सभी मंदिरों में किया जाएगा: सीएम
मध्य प्रदेश: आज मुख्यमंत्री निवास में 'देवीलोक महोत्सव' के संबंध में आयोजित 'नगर एवं ग्राम स्तरीय आयोजन समितियों के सम्मेलन' में सहभागिता कर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सलकनपुर में निर्मित होने वाले भव्य देवी लोक के मॉडल का अवलोकन किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।
भोपाल में आयोजित "देवीलोक महोत्सव" कार्यक्रम
सलकनपुर अत्यंत पवित्र क्षेत्र है, सिद्ध क्षेत्र है। एक तरफ कल-कल छल-छल करके बहती हुई नर्मदा मैया हैं, दूसरी और विंध्याचल पहाड़ और विंध्याचल पहाड़ के शिखर पर विराजी हमारी विजयासन मैया
मुख्यमंत्री
सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा- मैया की कृपा सभी पर बरसे, जो होता है सब मैया की इच्छा से ही होता है। इसलिए मन में आया कि देवी मैया का लोक बनना चाहिए, एक अद्भुत रचना सलकनपुर में होने वाली है। आज से गांव-गांव में मैया की यात्रा जाएगी। आपके गांव में जब यह रथ आए तो एक ईंट (शिला) पूजन कर आप भी जरूर भेंट करना ताकि देवी लोक के निर्माण में आपकी भी भागीदारी सुनिश्चित हो, आपका भी जीवन धन्य हो जाए।
52 शक्तिपीठों से माटी सलकनपुर लाई जाएगी, हर गांव से ईंट देवी लोक में लगेगी।
हम आप सब तो केवल निमित्त मात्र हैं, करवाने वाली तो अपनी मैया हैं...
"देवीलोक महोत्सव" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा-
देवीलोक महोत्सव कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा- सलकनपुर में बनने वाले भव्य देवीलोक के निर्माण में 52 शक्तिपीठों से मिट्टी लायी जाएगी, सीहोर जिले के हर घर से एक-एक ईंट देवीलोक में लगाई जाएगी, 31 मई 2023 को देवीलोक के भूमिपूजन कार्यक्रम का प्रसारण प्रदेश के सभी मंदिरों में किया जाएगा।
बहन बेटियां गीत गाएं, रंगोली बनाएं, दीप जलाएं पूरे प्रदेश में भक्तिरस बहेगा: CM
मुख्यमंत्री बोले- 31 मई 2023 को देवीलोक के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सीहोर के प्रत्येक गांव में चुनरी यात्रा, कलश यात्रा और भजन कार्यक्रम किये जाएंगे। बहन बेटियां गीत गाएं, रंगोली बनाएं और दीप जलाएं पूरे प्रदेश में भक्तिरस बहेगा। मैया की कृपा सब पर बनी रहे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।