एकात्मधाम
एकात्मधाम Social Media

MP में बन रहा एकात्मधाम पूरे राष्ट्र को चैतन्य की एकात्मता से आलोकित करेगा: CM शिवराज

भोपाल, मध्यप्रदेश। खंडवा के ओंकारेश्वर के ओंकार पर्वत पर एकात्मधाम का निर्माण किया जा रहा, यहां आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के ओंकार पर्वत पर एकात्मधाम का निर्माण किया जा रहा है। यहां आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। देश के प्रमुख संतों- महात्माओं की उपस्थिति में आगामी 18 सितंबर को एकात्म प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रदेश में बन रहा एकात्मधाम पूरे राष्ट्र को चैतन्य की एकात्मता से आलोकित करेगा।

आदि शंकराचार्य जी की ज्ञानभूमि ओम्कारेश्वर से एक अभिनव युग का सूत्रपात हो रहा: CM

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा- आदि शंकराचार्य जी की ज्ञानभूमि ओम्कारेश्वर से एक अभिनव युग का सूत्रपात हो रहा है। इस नयनाभिराम दृश्य को देख हृदय प्रफुल्लित तथा आनंदित है। EkatmaDham प्रकल्प पूरे राष्ट्र को चैतन्य की सार्वभौमिक एकात्मता से आलोकित करेगा।

सदाजीवा भारतीय संस्कृति के विराट वैभव एवं आध्यात्मिक भव्यता के प्रकटीकरण का क्षण निकट है।

CM शिवराज

अद्वैत वेदांत के दर्शन का संदेश देगा 'एकात्म धाम'

बता दें, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विजन और संत समाज के मार्गदर्शन में खंडवा के ओंकारेश्वर में स्थित ओंकार पर्वत पर अद्भुत और अलौकिक आध्यात्मिक लोक एकात्म धाम का निर्माण किया जा रहा है। आदि शंकराचार्य ने सनातन धर्म की ऐसी व्याख्या कि जिससे पूरी दुनिया अभी तक अभीभूत है। वर्तमान में सनातन धर्म के स्वरूप की परिकल्पना आदि शंकराचाज्ञर्य ने की थी। उसी का अभी तक हमारे समाज में अनुपालन किया जा रहा है।

आचार्य शंकर की ज्ञानभूमि ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट की मूर्ति का अनावरण 16 दिन में होना है। प्रधानमंत्री इस मूर्ती का अनावरण अपने जन्मदिन पर कर सकते हैं। इस मूर्ति का निर्माण कार्य 16 दिन में पूर्ण करने की चुनौती निर्माण कंपनी के सर पर है। कंपनी ने रात और दिन अपने कारिगरों को इस कार्य में जुटा दिया है। ओंकारेश्वर में मधांता पर्वत पर आदि गुरु शंकराचार्य की अष्टधातु की मूर्ति बनाई जा रही है।

एकात्मधाम
16 दिन : ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट मूर्ति निर्माण पूर्ण करने की चुनौती, रात और दिन जुटे कारीगर

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com