2023 में हम गौरवपूर्ण सफलता के रथ को और गति प्रदान करेंगे: CM
2023 में हम गौरवपूर्ण सफलता के रथ को और गति प्रदान करेंगे: CMPriyanka Yadav-RE

2023 में हम गौरवपूर्ण सफलता के रथ को और गति प्रदान करेंगे, आइए हम मिलकर यह संकल्प लें: मुख्यमंत्री

MP: मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि- प्रदेश ने 2022 में स्वच्छता,कृषि,खेल,विकास के क्षेत्रों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की! आइये, हम मिलकर संकल्प लें कि प्रदेश को देश का श्रेष्ठतम राज्य बनायेंगे।

मध्य प्रदेश। नव वर्ष पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नया साल आप सबके जीवन में सुख समृद्धि लाए, रिद्धि सिद्धि लाए और आपके घर और आंगन खुशियों से भर जाए। लेकिन आप केवल आपके लिए नहीं है, आप अपने देश, प्रदेश और समाज के लिए भी हैं।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कही ये बात :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि- 'अवष्यकर्णीय च मा त्वा कालोअत्यागदयंम' मध्यप्रदेश ने 2022 में स्वच्छता,कृषि,खेल,विकास के क्षेत्रों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की! 2023 में हम इस गौरवपूर्ण सफलता के रथ को और गति प्रदान करेंगे। आइये,हम मिलकर संकल्प लें कि प्रदेश को देश का श्रेष्ठतम राज्य बनायेंगे।

नए साल के अवसर पर सीएम शिवराज ने कहा कि, अपने प्रचंड कर्मयोगी प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का। वह अपने संकल्प की सिद्धि में दिन-रात जुटे हुए हैं। इसलिए हमें भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाना है। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए मैं दिन-रात अपनी संपूर्ण क्षमता झोंक के काम करूंगा। केवल मैं नहीं, हम मिलकर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाएंगे। मेरी अपील है कि जो भी काम आप कर रहे हैं, वह पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने प्रदेश के लिए भी करे।

आइए, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए अपने आप को झोंक दें और पूरी क्षमता के साथ काम करें। ताकि हमारा देश प्रधानमंत्री के सपनों के अनुरूप बन सके।

सीएम शिवराज

बता दें, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश प्रगति एवं विकास के नए सोपान रच रहा है। उनके नेतृत्व में स्वच्छता से लेकर स्वास्थ्य में और निवेश से लेकर जनकल्याण में मध्यप्रदेश अग्रणी बन रहा है। मुख्यमंत्री के करिश्माई नेतृत्व के परिणाम स्वरूप मध्यप्रदेश निरंतर तेजी से बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश की विकास दर 19.76% है जो देश में सबसे ज्यादा है। लगातार 6-7 बार कृषि कर्मण पुरस्कार जीतने वाला मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। कृषि विकास की दर प्रदेश में 18% है, जो अन्य राज्यों की तुलना में काफी अधिक है।

आज MP विकास की जिन ऊंचाइयों पर है, उसका श्रेय CM को जाता है

आज पूरे देश में प्रदेश के विकास का परचम लहरा रहा है। मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री की प्रगतिवादी नीतियों ने मध्यप्रदेश की तस्वीर एवं तकदीर बदलकर रख दी है। हमारी जीएसडीपी जो पहले 3.50 लाख करोड़ हुआ करती थी, आज 11.50 लाख करोड़ है। मध्यप्रदेश में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछा हुआ है।

अटल एक्सप्रेस वे, चंबल एक्सप्रेस वे विकास की नई गाथा लिखेंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की बड़े शहरों से कनेक्टिविटी अधिक सुदृढ़ व तीव्र हुई है। आज मध्यप्रदेश पंजाब को पीछे छोड़ देश का सबसे ज्यादा गेँहू उत्पादक राज्य है। सिंचाई सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण एवं नहरों का जाल बिछाकर CM ने कायाकल्प किया है। आईटी सेक्टर व ऑटो मोबाइल सेक्टर में मध्यप्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। स्टार्टअप्स हब के रूप में मध्यप्रदेश उभरकर सामने आ रहा है। आज मध्यप्रदेश विकास की जिन ऊंचाइयों पर है, उसका श्रेय मुख्यमंत्री जी को जाता है।

नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन में निरंतर आगे बढ़ रहा एमपी

वहीं नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन में मध्यप्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। साल 2012 में प्रदेश की नवीकरणीय ऊर्जा की उत्पादन क्षमता 500 मेगावॉट से भी कम थी और आज 5300 मेगावॉट से अधिक हो गई है। रीवा में एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट है। निवेश के लिए जो वातावरण चाहिए वह मध्यप्रदेश में उपलब्ध है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com