मुख्यमंत्री शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज Social Media

वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बनाने का पाप कमलनाथ ने किया: सीएम शिवराज

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री ने कहा- कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था, "कमीशन लाओ और काम ले जाओ" की स्थिति थी इसलिए प्रदेश को बर्बादी से बचाने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है।

हाइलाइट्स :

  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के संबोधन की खास बातें

  • इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज कांग्रेस पर जमकर बरसे

  • प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का पाप कमलनाथ ने किया

  • कांग्रेस ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों के साथ अन्याय किया

Madhya Pradesh News: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बनाने का पाप किया, कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था, "कमीशन लाओ और काम ले जाओ" की स्थिति थी इसलिए प्रदेश को बर्बादी से बचाने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। ये बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर में कही है।

कार्यक्रम में सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना :

बता दें, आज इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर बरसे और कहा- कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद करने में कसर नहीं छोड़ी, जनकल्याण की योजनाएं कमलनाथ ने बंद कर दी थीं कांग्रेस ने विद्यार्थियों से लैपटॉप, बुजुर्गों से तीर्थ दर्शन और बेटियों से कन्यादान योजना के पैसे छीन लिए थे।

संघर्ष का शंख बज गया है, युद्ध के नगाड़े बज रहे...

वही, मुख्यमंत्री ने कहा कि, संघर्ष का शंख बज गया है, युद्ध के नगाड़े बज रहे हैं...पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित औ समृद्ध बन गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गौरवशाली, वैभवशाली और संपन्न भारत का निर्माण हो रहा है आज पूरी दुनिया में मोदी-मोदी की ही गूँज है, देश का मान-सम्मान दुनियाभर में बढ़ रहा है।

प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, नरेंद्र सिंह तोमर और विजयवर्गीय के संबोधन की बातें...

इस कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कई बातें कही है। वीडी शर्मा ने पीएम के नेतृत्व में केन्द्र एवं सीएम के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं तथा संगठन तंत्र के बल पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड विजय हासिल करेगी। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के द्वारा दिये जाने वाले पाथेय से मालवा के 11 हज़ार बूथों के कार्यकर्तागण अपने-अपने बूथों पर 51 प्रतिशत वोटशेयर हासिल करने के संकल्प के साथ संगठन कार्य में जुटेंगे।

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, 2023 विधानसभा का चुनाव मध्य प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है, सारा प्रदेश साक्षी है कि भाजपा सरकार ने जनकल्याण और विकास के कामों में कोई कसर नहीं छोड़ी, आगामी चुनाव जीतकर हमें विकसित मध्य प्रदेश के स्वर्णिम प्रदेश बनाना है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ रही है, अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भारत लगातार आगे बढ़ रहा है, आजादी के अमृत महोत्सव में विकास के अनेक संकल्पों को भाजपा सरकार ने पूरा किया है।

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में विकास का कोई काम नहीं किया, कर्जमाफी का झूठा वादे करके किसानों को भ्रमित किया, बेरोजगारी भत्ता देने के नाम युवाओं को भ्रमित किया। ऐसे झूठे लोगों पर प्रदेश की जनता कभी विश्वास नहीं करेगी। केन्द्रीय गृह मंत्री को राजनीति का चाणक्य कहा जाता है, देश से धारा 370 हटाने का काम हमारे गृह मंत्री जी ने किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co