सागर में सीएम शिवराज
सागर में सीएम शिवराज Social Media

हम पूरे मध्य प्रदेश में हर 25-30 गांवों के बीच बनाएंगे एक मुख्यमंत्री राइज स्कूल: CM

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुरई में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- मध्यप्रदेश में फिर 'कमल' ही खिलने जा रहा है।

हाइलाइट्स :

  • आज सागर में आयोजित रोड शो एवं आमसभा को सीएम शिवराज ने किया संबोधित

  • इस दौरान कहा कि, खुरई में लोगों का यह जोश बता रहा है, एमपी में फिर 'कमल' ही खिलने जा रहा है।

  • कांग्रेस कभी विकास नहीं कर सकती, विकास केवल भारतीय जनता पार्टी ने किया है

CM Shivraj in Sagar: आज सागर में आयोजित रोड शो एवं आमसभा को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने संबोधित किया है। इस दौरान कहा कि, दिवाली के त्‍योहार पर जनता ने अपने प्‍यार और आशीर्वाद की वर्षा कर हमारे जीत के भरोसे को दोगुना कर दिया है। समर्थन की ये लहर बता रही है, प्रदेश में फिर भाजपा आ रही है।

सागर जिले के खुरई में लोगों का यह जोश बता रहा है, मध्यप्रदेश में फिर 'कमल' ही खिलने जा रहा है

CM शिवराज

मध्य प्रदेश में गांवों के बीच एक मुख्यमंत्री राइज स्कूल बनाएंगे: CM

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुरई में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- अब हम पूरे मध्य प्रदेश में हर 25-30 गांवों के बीच एक मुख्यमंत्री राइज स्कूल बनाएंगे। यहां लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास और छात्रों को लाने और छोड़ने के लिए बस सेवा होगी। ये सब मुफ़्त होगा।

सीएम ने कहा कि, मेरे भाइयों-बहनों, भांजे-भांजियों आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस कभी विकास नहीं कर सकती, विकास केवल भारतीय जनता पार्टी ने किया है और विकास का यह महायज्ञ जारी रहेगा, मेरे किसान भाइयों... हम गेहूं 2700 में और धान 3100 प्रति क्विंटल में खरीदेंगे। कांग्रेस ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों को सिर्फ ठगा है।

सीएम शिवराज ने कहा- कांग्रेस और कमलनाथ जी अहंकारी हैं

कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि, कांग्रेस और कमलनाथ जी अहंकारी हैं, वो कहते हैं कि उनकी चक्‍की बहुत बारीक पीसती है लेकिन कमलनाथ जी ने तो कांग्रेस को ही अपनी चक्‍की में पीस दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co